आजकल ऑनलाइन गाड़ी बेचने और खरीदने का ट्रेंड रफ्तार पकड़ रहा है। लेकिन यह जितना आसान दिखता है उतना खतरनाक भी है। आप जब अपनी गाड़ी की फोटोग्राफ्स और डिटेल्स किसी ऑनलाइन साइट पर डालते हैं, तो कुछ लोग इसका मिसयूज भी कर सकते हैं। यहां तक कि ऑनलाइन साइटों पर मौजूद वाहनों की नंबर प्लेट की नकल करके बिलकुल वैसी ही नंबर प्लेट तैयार कर उसका आपराधिक वारदात में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि ऑनलाइन कार बेचने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
तैयार करते हैं नकली नंबर प्लेट
2 of 9
नकली नंबर प्लेट
- फोटो : Social
हाल ही कुछ गंभीर मामले सामने आये हैं। आजकल ऑनलाइन साइट्स पर लोग अपनी पुरानी कार बेच रहे हैं, यहां आपको ढेरों सेकंड हैंड कारें देखने को मिल जाएंगी। लेकिन शायद आप नहीं जानते कि ऑनलाइन साइट्स पर गाड़ी की फोटो के साथ नंबर प्लेट भी साफ़ नजर आती है, जिसे लोग धुंधला करना भूल जाते हैं और इसी का फायदा कुछ लोग उठा लेते हैं। जी हां, अपराधी ऑनलाइन साइट्स पर मौजूद वाहनों की नंबर प्लेट की नकल करके बिलकुल वैसी ही नंबर प्लेट तैयार कर उसे आपराधिक वारदात में प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना देहरादून में देखने को मिली, जहां पकड़े जाने पर चोरों ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वे ऑनलाइन साइट्स पर बेचने के लिए अपलोड की गई गाड़ियों की नंबर प्लेट की नकल तैयार करते थे। इसके बाद नकली नंबर प्लेट को चोरी में इस्तेमाल होने वाहन में लगाकर वारदात करते थे।
सभी पेपर्स संभाल कर रखें
3 of 9
कार के पेपर्स
- फोटो : Social
आप अपनी कार बेचने से पहले कार के सभी पेपर्स संभाल कर रखें। इतना ही नहीं गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पेपर को भी सहेज कर रखें। कोशिश कीजिये कि कार की सर्विस हिस्ट्री के पेपर्स को भी अपनी फाइल में रखें। अगर कार में जो कुछ भी बदलाव किये हो या कोई पार्ट्स भी बदलवाया हो, तो उसके भी पेपर्स अपने पास ही रखें। आप इन सभी पेपर्स के लिए एक फाइल बना सकते है। इससे आपको ही फायदा होगा।
कार सर्विस हिस्ट्री
4 of 9
कार सर्विस हिस्ट्री
- फोटो : Social
अपनी कार की सर्विसिंग की पूरी हिस्ट्री के पेपर्स की एक फाइल बना लें। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि जब भी आप किसी खरीदार को अपनी कार दिखायेंगे तो उसका आप पर भरोसा होगा। साथ ही उसे ये भी भरोसा होगा कि कार सही है और उसके मीटर के साथ या फिर अन्य तकनीक पहलुओं से कोई छेड़खानी नहीं की है। इससे गाड़ी की अच्छी डील होगी।
कार क्लीनिंग
5 of 9
कार क्लीनिंग
- फोटो : Social
अगर कोई ग्राहक आपकी कार देखने आ रहा है तो कार को पूरी तरह से क्लीन कर लें, संभव हो तो आप वाशिंग करवा लें, इससे आपकी कार साफ़ हो जायेगी और जो भी ग्राहक आपकी कार देखने आएगा उसे कार पसंद आ जाएगी।