फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टीमों ने वनडे में सबसे ज्यादा बार बनाए हैं 500 से ज्यादा रन

Mon, 31 Oct 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
Teams Who Have Scored More than 300 Runs Most of The Time
क्रिकेट - फोटो : getty
पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट में 300 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं। जिस वक्त वनडे मुकाबलों में 60 ओवर का खेल होता था, उस वक्त 270-280 रन मैच विनिंग स्कोर के तौर पर देखा जाता था। लेकिन बड़े बैट, छोटे स्टेडियम और एडम गिलक्रिस्ट, सहवाग,जयसूर्या और एबी डीविलियर्स जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों ने 400 के स्कोर को भी बौना बना दिया है। एक नजर उन क्रिकेट टीम पर जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 300 से ज्यादा स्कोर बनाया है।

इन टीमों ने वनडे में सबसे ज्यादा बार बनाए हैं 500 से ज्यादा रन

Teams Who Have Scored More than 300 Runs Most of The Time
श्रीलंका 1996 - फोटो : getty
श्रीलंका- 59
क्रिकेट वर्ल्ड में कई बड़े मुकाम हासिल करने वाली श्रीलंकाई टीम ने इंटरनेशनल वनडे मुकाबलों में अब तक कुल 59 बार 300 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगाया है। पहली बार श्रीलंका ने 1992 में जिब्बावे के खिलाफ ये कारनामा किया था जब उन्होंने 319 रन बनाए थे। 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 398 रन बनाकर सबको चौंका दिया था। यह स्कोर लम्बे समय तक अंतर्राष्ट्रीय वनडे में सबसे बड़ा स्कोर रहा था।

इन टीमों ने वनडे में सबसे ज्यादा बार बनाए हैं 500 से ज्यादा रन

Teams Who Have Scored More than 300 Runs Most of The Time
पाकिस्तान क्रिकेट 1992 - फोटो : getty
पाकिस्तान- 66
सबसे पहले 300 से ज्यादा रन बनानी वाली टीमों में से एक पाकिस्तान भी है। 1975 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 330 रन बनाए। उस वक्त वनडे क्रिकेट की एक पारी में 60 ओवर खेले जाते थे। अगले 41 वर्षों में पाकिस्तान ने ये आंकड़ा 65 बार छुआ। हालांकि पाकिस्तान ने आज तक 400 रनों का आंकड़ा कभी पार नहीं किया। 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा 385 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों ने वनडे में सबसे ज्यादा बार बनाए हैं 500 से ज्यादा रन

Teams Who Have Scored More than 300 Runs Most of The Time
साउथ अफ्रीका - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका- 73
दक्षिण अफ्रीका अब तक 73 बार 300 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब हुई है। 1992 के बाद लगातार क्रिकेट खेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 73 में से 67 मैचों में जीत दर्ज की। 1994 में कीवी टीम के खिलाफ सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार 300 का आंकड़ा पार किया। 20वीं सदी में उन्होंने मजह 9 बार 300 रन से ज्यादा स्कोर किया था। लेकिन गिब्स, क्लूजनर, डीविलियर्स, मिलर और डी कॉक जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों ने टीम को 300 रन बोर्ड पर लगाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

इन टीमों ने वनडे में सबसे ज्यादा बार बनाए हैं 500 से ज्यादा रन

Teams Who Have Scored More than 300 Runs Most of The Time
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारत- 90
बल्लेबाजी को मदद करती उप महाद्वीपों की पिच के चलते भारत ने 90 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। के साथ दूसरे नम्बर पर है। भारत ने सबसे ज्यादा 5 बार 400 से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर चुका है। 1996 शारजाह में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार अंतर्राष्ट्रीय वनडे मुकाबले में 300 का आंकड़ा पार किया था। भारत ने 90 बार 300 से ज्यादा रन बनाए जिसमें 71 बार भारतीय टीम को जीत हासिल हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed