फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: टीम इंडिया की पांचवें वन-डे में जीत के ये बने 5' हीरो'

Mon, 02 Oct 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 02 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
team india won fifth odi against australia in nagpur due to these five players
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने पांचवें व अंतिम वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीती। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 242 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 72 गेंदे शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है। पांचवें व अंतिम वन-डे में टीम इंडिया की जीत के ये 5 हीरो रहे। आइए जानते हैं कौन है वो:

केदार जाधव

team india won fifth odi against australia in nagpur due to these five players
केदार जाधव - फोटो : ESPN

पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर केदार जाधव ने अपने वन-डे करियर में पहली बार पूरे 10 ओवर का कोटा किया। उन्होंने 48 रन खर्च करके ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ (16) का महत्वपूर्ण विकेट लिया। इसके बाद बल्लेबाजी में जाधव ने पांडे के साथ टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाईं। वो 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर नाबाद रहे। 

जसप्रीत बुमराह

team india won fifth odi against australia in nagpur due to these five players
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेले रखा। उन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 2 मेडन सहित 51 रन देकर दो विकेट लिए। बुमराह की खासियत ये रही कि उन्होंने अंतिम ओवरों में कंगारू बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिसकी वजह से मेहमान टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर नहीं टांग सकी। 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने घातक मार्कस स्टोइनिस (46) और मैथ्यू वेड (20) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर पटेल

team india won fifth odi against australia in nagpur due to these five players
अक्षर पटेल

बाएं हाथ के स्पिनर ने अंतिम मैच में अक्षर ने अपनी लय हासिल की और वो पूरी तरह कंगारू बल्लेबाजों पर हावी रहे। अक्षर ने 10 ओवर के अपने कोटे में सिर्फ 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बड़ी बात ये रही कि पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाजों के शिकार किए। उन्होंने ओपनर डेविड वॉर्नर (53), पीटर हैंड्सकोंब (13) और ट्रेविस हेड (42) को पवेलियन भेजा। अक्षर की गेंदों पर कंगारू बल्लेबाज खुलकर शॉट नहीं जमा पाए।

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

team india won fifth odi against australia in nagpur due to these five players
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN

अजिंक्य रहाणे ने सीरीज में लगातार चौथा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 74 गेंदों में 7 चौको की मदद से 61 रन बनाए। रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ 124 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। रहाणे के शॉट काफी आकर्षक लगे, जो लंबे समय तक फैंस के जेहन में रहेंगे। हालांकि, वन-डे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए नहीं चुना गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed