{"_id":"5970dfff4f1c1b051e8b47ca","slug":"team-india-will-face-srilanka-board-president-xi-in-two-day-practice-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच आज, इन दो खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच आज, इन दो खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
Fri, 21 Jul 2017 03:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Fri, 21 Jul 2017 03:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली और नए हेड कोच रवि शास्त्री की देखरेख में श्रीलंका दौरे पर पहुंच गई है। टीम इंडिया शुक्रवार से कोलंबो में श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ मैच दो दिवसीय मैच खेलेगी। टेस्ट टीम में फिर से जगह बनाने वाले रोहित शर्मा और फिट होकर टीम में लौटे लोकेश राहुल पर अभ्यास मैच में खास निगाहें होंगी। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 26 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी अभ्यास करना चाहेगी।
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच कल, इन दो खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
2 of 5
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित शर्मा ने पिछला टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में खेला था। उसके बाद वह घरेलू सीरीज में इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मुंबई के बल्लेबाज को अपनी चोटिल जांघ की सर्जरी करानी पड़ी थी। स्वस्थ होने से पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। उसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग में उतरे और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी टीम में शामिल रहे जहां उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए। भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया ताकि वह लंबे सीजन के लिए पूरी तरह फिट रह सकें और सर्जरी के बाद उन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़े।
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच कल, इन दो खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
3 of 5
लोकेश राहुल
- फोटो : espncricinfo
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान सात पारियों में से छह में अर्द्धशतक लगाने वाले लोकेश राहुल भी कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापस आ गए हैं। चोट के कारण राहुल आईपीएल के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। दोनों ही बल्लेबाज अभ्यास मैच में ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताकर गाले में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में अपना दावा पुख्ता करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच कल, इन दो खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
4 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
हेड कोच शास्त्री के मार्गदर्शन में पहला मैच
कोलंबो के बीआरसी मैदान पर होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच हेड कोच के रूप में रवि शास्त्री का पहला मैच होगा। दो दिवसीय अभ्यास मैच में दोनों टीमें अपने हर खिलाड़ी को परखना चाहेंगी। सभी भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली अभ्यास मैच में प्रदर्शन के आधार पर गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच कल, इन दो खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें
5 of 5
अश्विन और जडेजा
- फोटो : twitter
भारतीय स्पिन तिकड़ी में कड़ी होड़
मैच के जरिए कोहली के पास अपनी गेंदबाजी यूनिट को भी आजमाने का मौका मिलेगा जिसमें वापसी कर रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी शामिल हैं। कंधे की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो टेस्ट में नहीं खेल पाए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम में वापसी कर रहे हैं जबकि घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले उमेश यादव का खेलना तो तय है। श्रीलंका के धीमी एवं टर्निंग ट्रैक को देखते हुए भारत ने टीम में प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ चाइनामैन कुलदीप यादव को भी शामिल किया है। तीनों की कोशिश अपने प्रदर्शन से कप्तान विराट कोहली को प्रभावित करने की होगी।
भारतीय टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।