फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samson-Surykumar: '90s में बैटिंग करते वक्त रिस्क क्यों लेना?' सूर्यकुमार के इस सवाल पर सैमसन का बेहतरीन जवाब

Mon, 14 Oct 2024 12:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सैमसन और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखे। SKY ने इस दौरान सैमसन से मैच के दौरान उनके एप्रोच पर सवाल किए।

विज्ञापन
Team India: 'Why take risks while batting in 90s?' Sanju Samson's best answer to this question of Suryakumar
सैमसन और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच में शतक लगाया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा। इसकी बदौलत भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सबसे बड़ा स्कोर (297/6) खड़ा किया। सैमसन ने 47 गेंद में 111 रन की पारी खेली। उन्होंने पूरी पारी के दौरान कभी भी अपने स्ट्राइक रेट को कम करने की कोशिश नहीं की और लगातार रिस्क लेकर शॉट लगाते रहे। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने उनसे पूछा कि 90 रन बना लेने के बाद रिस्क लेने का क्या मतलब है। इस पर सैमसन ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर कप्तान हैरान रह गए।
Team India: 'Why take risks while batting in 90s?' Sanju Samson's best answer to this question of Suryakumar
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सैमसन और भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखे। SKY ने इस दौरान सैमसन से मैच के दौरान उनके एप्रोच पर सवाल किए। उन्होंने कहा, 'बहुत खुश हूं। शब्दों  में इसे बयां करना मुश्किल है। बहुत भावनात्मक क्षण है। भगवान का बहुत आभारी हूं कि यह हुआ है। हर किसी का अपना समय होता है।'
Team India: 'Why take risks while batting in 90s?' Sanju Samson's best answer to this question of Suryakumar
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
सैमसन ने स्वीकार किया कि शतक का इंतजार लंबा और चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्हें खुद पर भरोसा था कि वह जरूर शतक लगाएंगे। सैमसन ने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर मौजूद सूर्यकुमार के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'मैं सिर्फ अपना काम करता रहा, खुद पर विश्वास करता रहा और खुश हूं कि आप उस शतक का जश्न मनाने के लिए मेरे साथ थे।' इस पर सूर्यकुमार ने कहा, 'मैंने दूसरे छोर से इसका लुत्फ उठाया। ये मेरे जीवन के अब तक के सर्वश्रेष्ठ शतकों में से एक था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India: 'Why take risks while batting in 90s?' Sanju Samson's best answer to this question of Suryakumar
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान ने 90+ रन बनाने के बाद सैमसन के तेजी से रन बनाने के पीछे के एप्रोच के बारे में पूछा। सूर्यकुमार ने सैमसन से पूछा, 'आप 96 या 97 पर थे और तब भी बड़े शॉट की कोशिश कर रहे थे। उस जोखिम को लेते हुए-आपके दिमाग में क्या चल रहा था?' इस पर सैमसन ने जवाब देते हुए कहा, 'टीम का माहौल जो हमने इन हफ्तों में बनाया है। हमें मैसेज यह मिला है कि जाओ आक्रामक खेल दिखाओ। ये दो शब्द हैं जो हमारे कप्तान और कोच हमें याद दिलाते रहते हैं। यह मेरे स्वभाव, मेरे चरित्र के अनुरूप है, इसलिए मैंने बस शॉट लगाना जारी रखा।'
विज्ञापन
Team India: 'Why take risks while batting in 90s?' Sanju Samson's best answer to this question of Suryakumar
संजू सैमसन और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI
सैमसन ने यहां तक खुलासा किया कि जब वह 96 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें सूर्यकुमार ने आराम से खेलने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने शॉट लगाना जारी रखा। सैमसन ने कहा, 'जब मैं 96 रन पर बैटिंग कर रहा था तो मैंने सूर्यकुमार से कहा कि मैं स्मैश करूंगा, लेकिन उन्होंने मुझे आराम से खेलने के लिए कहा क्योंकि वह चाहते थे मैं शतक लगाऊं। लेकिन कप्तान और गौतम भाई से मुझे जिस तरह की स्पष्टता मिली है या समर्थन मिला, उससे मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि आक्रामक होकर खेलो और विनम्र रहो और यह मेरे अनुकूल है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed