{"_id":"5c89fe65bdec22145544dfbd","slug":"team-india-weakness-exposed-before-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप से पहले सामने आई टीम इंडिया की चार कमजोरियां, क्या ऐसे बनेंगे चैंपियन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप से पहले सामने आई टीम इंडिया की चार कमजोरियां, क्या ऐसे बनेंगे चैंपियन?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेले गए पांचवें और आखिरी मैच में भारतीय टीम को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वन-डे सीरीज 2-3 से गंवा दी। बता दें कि इस मैदान पर भारत ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त खाई है। वर्ल्ड कप से पहले ही इस हार ने टीम इंडिया की चार कमियों को उजागर कर दिया है।
2 of 5
ambati rayudu
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बाद चौथे नंबर पर एक मजबूत बल्लेबाजा का न होना टीम इंडिया की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को कमजोर बनाता है। कुछ वक्त तक ऐसा माना जा रहा था कि अंबाती रायुडू इस नंबर पर बेहतर कर सकते हैं, लेकिन हालिया सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन ने टीम की कमजोरियां उजागर कर दी।
3 of 5
Yuzvendra and Kuldeep
भारतीय स्पिनर टीम इंडिया की सबसे बड़ी मजबूती हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने पिछले दो साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन हमारे दो भारतीय स्पिनर अपनी ही सरजमीं पर कंगारू लेग स्पिनर एडम जांपा से हार गए। इस सीरीज में उन्होंने 11 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल ने तो इस सीरीज में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला उसमें भी उन्होंने 80 रन लुटा दिए.
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit dhawan
टीम इंडिया की जीत का दरवाजा बड़ी ओपनिंग साझेदारी के बिना खुलना मुश्किल है, ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन को अपनी जिम्मेदारी समझनी होंगी और वर्ल्ड कप में खुद को साबित करते हुए बड़े स्कोर करने होंगे। खासतौर पर शिखर धवन जो लगातार फ्लॉप होने के बाद एक बड़ा धमाका करके शांत हो जाते हैं, उन्हें संयम बरतना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
bhuvneshwar kumar
भारत का पेस बॉलिंग अटैक भी इस टूर्नामेंट में काफी सुस्त नजर आया। खासतौर पर स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने तो काफी निराश किया है। सिर्फ जसप्रीत बुमराह या मोहम्मद शमी के दम पर ही हर बार मैच जीतना मुमकिन नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।