फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इन पांच वजह से हुई और मजबूत  

Mon, 04 Sep 2017 12:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 04 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
team india victory in odi against sri lanka, here it is summerise by five point
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरी सीरीज में हर खिलाड़ी ने पहले से बेहतर प्रदर्शन कर विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया की दावेदारी और पुख्ता कर दी है। यहां हम आपको सीरीज के पांच ऐसे रोमांचक पलों की जानकारी देंगे जिनसे टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ और मजबूत हो गई है।  

 

धोनी ने बताया वह अब भी हैं बेस्ट फिनिशर 

team india victory in odi against sri lanka, here it is summerise by five point
धोनी और मनीष पांडे
एमएस धोनी ने दूसरे वन डे में भुवनेश्वर कुमार के साथ बेहतरीन साझेदारी कर टीम इंडिया को असंभव जीत दिलाई। श्रीलंका के गुगली मास्टर अकिला धनंजय के लगातार झटकों से टीम इंडिया दूसरे मैच में गहरे संकट में फंस गई थी। लेकिन धोनी ने अपने अनुभव से मैच भारत की झोली में डाल दिया। श्रीलंका के 236 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया एक समय 1 विकेट पर 109 रन थी और बाद में 131 रनों पर उसके 7 विकेट गिर चुके थे। लेकिन धोनी ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए शानदार नाबाद 45 रन बनाए और टीम इंडिया को हार से बचा लिया। भुवनेश्वर ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

तीसरे मैच में भी धोनी ने रोहित शर्मा के साथ एक बार फिर टीम इंडिया को हार से बचाया। इस पारी में उन्होंने नाबाद 67 रन बनाए। चौथे मैच में भी धोनी ने नाबाद 49 रन बनाए। धोनी ने इन तीन नाबाद पारियों के साथ संकेत दिया कि अभी उनमें काफी क्रिकेट बची है। चयनकर्ताओं को बताया कि वह 2019 विश्व कप के लिए मानसिक रूप से तैयार हैं। सीरीज के दौरान धोनी ने अपने करियर का 300 वां मैच भी खेला। वन डे करियर में 100 स्टंपिंग का रिकॉर्ड बनाया। 73 बार नाट आउट रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 

कोहली की लाजवाब बल्लेबाजी और कप्तानी 

team india victory in odi against sri lanka, here it is summerise by five point
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
विराट कोहली टीम इंडिया की जीत की गारंटी बन चुके हैं। कोहली ने आक्रामक कप्तानी से श्रीलंका को उसी की मांद में चारों खाने चित्त कर दिया। टेस्ट सीरीज में 3-0 की जीत के बाद वन डे में भी उन्होंने श्रीलंका पर कोई रहम नहीं किया। पहले वन डे में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। दूसरे और तीसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चला। लेकिन कोलंबो में चौथे और पांचवें वन डे में लगातार शतक लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। कोहली के वन डे में अब 30 शतक हो गए हैं। सीरीज में शतकों के मामले में जयसूर्या को पीछे छोड़ा और रिकी पोंटिंग की बराबरी की। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके वन डे में 49 शतक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट ब्रिगेड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन 

team india victory in odi against sri lanka, here it is summerise by five point
मनीष पांडे - फोटो : Getty
विराट कोहली टीम में युवाओं को अधिक से अधिक मौका देते हैं। युवा खिलाड़ी कप्तान कोहली की उम्मीदों पर खरा भी उतरते हैं। सीरीज में मनीष पांडेय, केदार जाधव, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया। मध्यमक्रम में मनीष पांडेय और केदार जाधव ने बल्ले के प्रदर्शन से विश्व कप 2019 के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता की। यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने सही समय पर विकेट ‌निकालकर श्रीलंका को सीरीज में बैकफुट पर ढकेला। इन युवाओं ने बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत कर दी है कि कप्तान विराट कोहली को प्लेइंग 11 चुनने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

रोहित के बल्ले ने इस बार श्रीलंका में उगली आग 

team india victory in odi against sri lanka, here it is summerise by five point
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 2012 के दौरे में श्रीलंका में कुछ खास नहीं कर पाए थे। उनका श्रीलंका में सीरीज शुरू होने से पहले प्रदर्शन साधारण ही था। उन्होंने सीरीज से पहले श्रीलंका में कुल 21 मैचों में 281 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन था। लेकिन पांच साल बाद इस बार श्रीलंका में रोहित ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस सीरीज में शानदार 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ दिए। उन्होंने दूसरे वन डे में शतक बनाकर धोनी के साथ भारत को जीत दिलाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed