फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन खिलाड़ियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता, क्या मिलेगी विश्व कप में खराब प्रदर्शन की सजा?

Sun, 21 Jul 2019 10:56 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 21 Jul 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Team India three players from world cup squad could be dropped for west indies tour
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप 2019 का आगाज टीम इंडिया ने शानदार किया था, लेकिन अंत निराशाजनक रहा। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज दौरे के लिए चयनकर्ता रविवार को टीम की घोषणा करेंगे। चयन से पहले यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से निराश किया। ऐसे ही तीन खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप में टीम का हिस्सा रहे, लेकिन विंडीज दौरे पर उन्हें चयनकर्ता टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।

Team India three players from world cup squad could be dropped for west indies tour
Dinesh Karthik - फोटो : amar ujala

विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में दिनेश कार्तिक को इस वजह से जगह मिली थी कि जरूरत पड़ने पर उनकी बल्लेबाजी का अनुभव तो टीम को मिलेगा। साथ ही टीम के पास एक अतिरिक्त विकेटकीपर भी मौजूद रहेगा। मगर लीग चरण के ज्यादातर मैचों में उन्हें मौका ही नहीं मिला और जब मौका मिला, तो वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकें। दिनेश कार्तिक ने विश्वकप के दौरान दो मैचों में 14 रन ही बनाए थे। उनका प्रदर्शन भी ऐसा नहीं रहा है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दौरे पर भारतीय टीम में शामिल किया जाए।

Team India three players from world cup squad could be dropped for west indies tour
केदार जाधव - फोटो : ESPN

केदार जाधव को विश्व कप के दौरान कई मौके मिले, लेकिन उन्होंने मात्र अफगानिस्तान के खिलाफ ही अर्धशतक बनाया। बाकी के मौचों में वह ऐसा नही कर पाए कि विंडीज दौरे पर उनके चयन के बारे में चयनकर्ता विचार करे। केदार जाधव गेंदबाजी में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जिस कारण कहा यह जा रहा है कि क्रुणाल पांड्या उनकी जगह बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India three players from world cup squad could be dropped for west indies tour
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विश्वकप में कुलदीप यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी उन्हें विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन वह अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहे। उनके खराब प्रदर्शन के कारण ही अंत के मैचों में उनकी जगह रविंद्र जडेजा को मौका दिया गया और जडेजा ने अपने आपको बखूबी साबित भी किया। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed