इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इंग्लैंड पहुंचकर इन खिलाड़ियों ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हालांकि, कप्तान रोहित और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे खिलाड़ी बाद में इंग्लैंड पहुंचेंगे, लेकिन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टेस्ट टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बीसीसीआई ने इल खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ ही खिला गया है कि लंदन में तैयारी शुरू हो गई है।
2 of 5
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ फिलहाल इंग्लैंड नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम तैयारी कर रही है। बीसीसीआई ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह सबसे आगे दिख रहे हैं, जबकि बाकी खिलाड़ी उनके पीछे दौड़ रहे हैं।
3 of 5
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के अलावा शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड में हैं और लंदन में एकमात्र टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं।
4 of 5
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत को इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट खेलना है। यह टेस्ट भारत की अधूरी सीरीज का हिस्सा है, जो पिछले साल खेली गई थी। भारतीय टीम में कोरोना के मामले सामने आने के कारण खिलाड़ियों ने मैदान में उतरने से मना कर दिया था। इस वजह से टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट नहीं हो पाया था। पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं और एक मैच ड्रॉ हुआ था। आखिरी टेस्ट ड्रॉ कराकर या जीतकर भारत सीरीज अपने नाम कर सकता है।
5 of 5
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच एक जुलाई से शुरू होगा। बर्मिंघम में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच भारत के लिए काफी अहम है।