{"_id":"66860ea9f9de41295f0a20c8","slug":"team-india-return-rohit-sharmas-first-picture-with-the-trophy-all-the-players-were-seen-wearing-medals-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: वापसी के बाद ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई, गले में मेडल पहने दिखे सभी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: वापसी के बाद ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई, गले में मेडल पहने दिखे सभी खिलाड़ी
Thu, 04 Jul 2024 10:38 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:38 AM IST
सार
भारत ने शनिवार को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। विश्वविजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना, सपोर्टिंग स्टाफ और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटे। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियन टीम तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने तत्परता दिखाते हुए उनकी वापसी का इंतजाम किया और गुरुवार सुबह छह बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई।
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।
हम यहां आपको तस्वीरों के जरिए भारतीय टीम के होटल पहुंचने तक की पूरी जानकारी दे रहे हैं...

विराट कोहली-सू्र्यकुमार यादव-युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI/ANI
सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची रोहित शर्मा की सेना
बीसीसीआई की स्पेशल फ्लाइट से टीम इंडिया 16 घंटों के लंबे सफर के बाद सुबह छह बजे दिल्ली पहुंची। यहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।

परिवार के साथ रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
परिवार के साथ पहुंचे रोहित
भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ आईटीसी मौर्य होटल पहुंचे। यहां उन्हें उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखा गया।

विराट कोहली
- फोटो : ANI
कोहली भी पहुंचे
विराट कोहली भी होटल पहुंच चुके हैं। उनका पूरा परिवार उनके स्वागत में होटल पहुंचा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विराट कोहली भी होटल पहुंच चुके हैं। उनका पूरा परिवार उनके स्वागत में होटल पहुंचा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Virat Kohli's family at ITC Maurya in Delhi.
— ANI (@ANI) July 4, 2024
Men's Indian Cricket Team is at the hotel as they arrived in Delhi from Barbados after winning the #T20WorldCup2024 trophy. pic.twitter.com/pGh4Hopci5