ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत टीम इंडिया ने हार के साथ शुरू की है। बुधवार को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में कंगारुओं ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर टीम इंडिया को 4 रन से मात दी। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया से 11 रन ज्यादा ही बनाए, बावजूद इसके भारत को कंगारूओं के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अगली स्लाइड में समझिए इसका पूरा गणितः
आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया से 11 रन ज्यादा बनाकर भी हारा भारत, ऐसे समझे पूरा गणित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से 11 रन ज्यादा ही यानी की 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके बावजूद टीम इंडिया को 4 रन से हार झेलनी पड़ी। इस पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही अंदाज में ट्वीट कर चुटकी ली है।
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत की पहले टी-20 मैच में हार पर एक मजेदार ट्वीट किया है। सहवाग ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा रन बनाकर भी भारत हार गया है। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर लगा जीएसटी भारत के लिए भारी पड़ गया, लेकिन जो भी हो सीरीज की यह एक थ्रिलिंग शुरुआत है।'
India scoring more than Australia yet losing. Australia ke score par laga GST bhaari pad gaya. But a good thrilling game to start the series.#AUSvIND
बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला तकरीबन आधे घंटे तक बारिश से प्रभावित रहा। इसक कारण अंपायरों ने तय किया कि यह मुकाबला 17-17 ओवर का होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब 16.1 ओवर में जब 153 रन बनाकर खेल रही थी तभी बारिश आ गई। बारिश के कारण मैच में डकवर्थ लुईस नियम लागू किया गया, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की पारी में 15 अतिरिक्त रन और जोड़े गए। इसलिए टीम इंडिया को 174 रन का लक्ष्य मिला।