{"_id":"5b2a3f554f1c1bf56e8b8f1f","slug":"team-india-could-be-se-new-world-records-on-england-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का 'मिशन इंग्लैंड', जीत के साथ इन रिकॉर्ड पर भी 'विराट ब्रिगेड' की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का 'मिशन इंग्लैंड', जीत के साथ इन रिकॉर्ड पर भी 'विराट ब्रिगेड' की नजर
Wed, 20 Jun 2018 05:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी और कोहली
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफगानिस्तान को एकमात्र टेस्ट में हराने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा शुरू होने जा रहा है। खिलाड़ियों के यो-यो टेस्ट में सफल होने के बाद यह भी साफ हो गया है कि इस दौरे पर किसे रवाना होना है और किसे नहीं। भारत को इंग्लैंड में 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया के जांबजों के पास ब्रिटिश सरजमीं पर नए कीर्तिमान स्थापित करने का सुनहरा मौका होगा।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी 100वीं वनडे विकेट से कुछ ही दूर हैं। इस दौरे पर अगर भुवनेश्वर दस विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे में 100 विकेट पूरे करने वाले 19वें भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
3 of 5
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रनों से वह केवल 75 रन दूर हैं। रोहित शर्मा यदि ये रन बना लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये मुकाम तय करने वाले 13वें खिलाडी बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी दस हजार रनों से धोनी केवल 33 रन दूर हैं। यदि धोनी ये रन बना लेते हैं तो वह क्रिकेट इतिहास में यह माइलस्टोन तय करने वाले 12वें खिलाडी बन जाएंगे। धोनी अकेले ऐसे क्रिकेटर होंगे जो 50 से अधिक की औसत से यह रन बनाकर इस मुकाम तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज गति से 2000 रन पूरे करने से बस एक कदम दूर है। कोहली 2000 रनों से केवल 17 रन दूर हैं। यदि वह यह रन बना लेते हैं तो भारतीय क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे जो 2000 रन पूरे करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।