फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया से बाहर चल रहे इन गेंदबाजों के बारे में विराट ने दिया बड़ा बयान

Mon, 23 Oct 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 23 Oct 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
Team india captain virat kohli gave big statement about R Ashwin and Ravindra Jadeja
विराट कोहली - फोटो : zee news

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया से बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बारे में खुलकर बात की। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः- 



 

Team india captain virat kohli gave big statement about R Ashwin and Ravindra Jadeja
विराट कोहली - फोटो : first cricket

कप्तान विराट नें प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन दोनों ही बेहतरीन गेंदबाज हैं और हमने उन दोनों को इसलिए आराम दिया है, जिससे की टीम इंडिया को 2019 वर्ल्ड कप से पहले इन दोनों गेंदबाजों के विकल्प मिल सके। इसलिए हम फिलहाल नई प्रतिभाओं को मौका दे रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि आप सभी ने देखा होगा कि पिछले मैचों में यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।'
 

Team india captain virat kohli gave big statement about R Ashwin and Ravindra Jadeja
विराट कोहली - फोटो : twitter

उन्होंने कहा, 'हमें वर्ल्ड कप से पहले अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को चुनना होगा। ईमानदारी से कहूं तो हम यादव और चहल दोनों को साथ में खिलाने की नहीं सोच रहे थे। मगर वे दोनों बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए हर मैच में खेल रहे हैं।'  कोहली ने कहा, 'रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा पिछले 6-7 साल से लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन इन युवाओं ने पिछले मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और इसलिए उन्हें मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india captain virat kohli gave big statement about R Ashwin and Ravindra Jadeja
विराट कोहली - फोटो : ani

विराट ने कहा कि टीम इंडिया को अगले साल दो प्रमुख विदेशी दौरों पर जाना है और इससे पहले वह कुछ प्रमुख बल्लेबाजों को रेस्ट देंगे। बता दें कि न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया अगले साल जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जाएगी, जहां वह 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी, जहां उसे 3 टी-20, 3 वन-डे और 5 टेस्ट मैच खेलनी हैं। यह सीरीज जुलाई 2018 में शुरू होगी। 

विज्ञापन
Team india captain virat kohli gave big statement about R Ashwin and Ravindra Jadeja
विराट कोहली - फोटो : YouTube

कप्तान विराट ने कहा,  फिलहाल इसलिए हमने रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और मोहम्मद शामी को आराम दिया हुआ है। क्योंकि टीम इंडिया के यही मजबूत स्तंभ है और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए हमारी टीम के यही प्रमुख अस्त्र होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed