फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया 

Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
team india become first team to score 600 plus runs in three consecutive innings
विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN
भारत ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट पर 687 रन पर घोषित कर दी। यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत ने लगातार तीन टेस्ट में छह सौ रनों के आंकड़े का पार किया है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट मैच में लगातार दो बार  600 रन से ज्यादा बनाए थे।

'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया 

team india become first team to score 600 plus runs in three consecutive innings
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
लगातार तीन पारियों में 600 रन के आंकड़े को पार करने वाली भारत दुनिया की पहली टीम है। इससे पहले दुनिया की कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चेन्नई में खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने करुण नायर के नाबाद तिहरे शतक(303) और केएल राहुल की 199 रन पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाए थे।  इससे पहले मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक (235), मुरली विजय(136) और जयंत यादव(104) के शानदार शतक की बदौलत 631 रन का स्कोर खड़ा किया था।  

'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया 

team india become first team to score 600 plus runs in three consecutive innings
टीम इंडिया - फोटो : getty
 भारत का हैदराबाद में बनाया 687/6 स्कोर टीम इंडिया द्वारा किसी भी टीम के खिलाफ बनाया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेन्नई में 759/7 बनाया था। इसके अलावा भारत तीन बार टेस्ट में एक पारी में 700 रन से ज्यादा बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया 

team india become first team to score 600 plus runs in three consecutive innings
टीम इंडिया - फोटो : getty
विराट की सेना पिछले दो टेस्ट में 600 रन से ज्यादा बनाने के बाद टेस्ट मैच को पारी के अंतर से जीतने में सफल हुई थी। चेन्नई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हराया था। जबकि मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 36 रन से मात दी थी। यदि टीम इंडिया हैदराबाद में ऐसा कर पाती है तो उसके नाम एक और विशिष्ट रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। 
विज्ञापन

'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया 

team india become first team to score 600 plus runs in three consecutive innings
टीम इंडिया - फोटो : PTI
हालांकि लगातार दो बार टेस्ट में छह सौ से ज्यादा रन कई टीमों ने बनाए हैं। यह कारनामा भारतीय टीम तीन बार, ऑस्ट्रेलिया 2 बार और श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज 1-1 बार कर चुकी है। लेकिन अबतक लगातार तीन बार ऐसा कोई टीम नहीं कर पाई थी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed