फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: धोनी को स्टार बनाने में गांगुली का था बड़ा हाथ, खुद अपना करियर कर दिया बर्बाद

Sat, 28 Jul 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
How Sourav Ganguly shaped the career of young MS Dhoni

सौरव गांगुली वह नाम जिसने न सिर्फ विदेशों में टीम इंडिया को जीतना सिखाया बल्कि भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर की शुरुआत की। टीम इंडिया को खड़ा करने वाले दादा के नाम वैसे तो कप्तानी के कई रिकॉर्ड है। मगर धोनी, सहवाग, भज्जी, युवी, कैफ जैसे युवाओं को बढ़ाने वाले सौरव गांगुली ने अब बरसों बाद धोनी को लेकर खुलासे किए हैं।

How Sourav Ganguly shaped the career of young MS Dhoni

गौरव कपूर के चैट शो 'ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस' में सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खुल कर बात की। पुराने दिनों को याद करते हुए दादा ने बताया कि कैसे उन्होंने माही की टीम इंडिया में एंट्री करवाई। पहली चार पारियों में असफल रहने के बाद भी गांगुली ने युवा धोनी पर पूरा भरोसा जताया। जिसका पूरा फायदा उठाते हुए अपनी पांचवीं पारी में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन की पारी खेली।

How Sourav Ganguly shaped the career of young MS Dhoni

इस एक पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी का करियर पूरी तरह से बदल गया था। महेंद्र सिंह धोनी आगे चल कर भारतीय टीम के कप्तान बने और उन्होंने 2007 में भारत को आईसीसी टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब भी दिलवाया। धोनी भारत के एक छोटे से शहर रांची से आते हैं जो भारत का ऐसा हिस्सा है जिसने आजतक देश को कभी भी राष्ट्रीय क्रिकेटर नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
How Sourav Ganguly shaped the career of young MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ राष्ट्रीय टीम के लिए खेले बल्कि दशक तक टीम के कप्तान भी रहे। माही का नाम दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में लिया जाता है। गांगुली ने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियंस में बताया, '2004 में जब धोनी टीम में आये, जब वह शुरुआती दो मैच नंबर 7 पर खेले थे। मैंने धोनी की प्रतिभा देखी थी, मुझे लगता है कि आप किसी खिलाड़ी को नीचे धकेलकर (कम मौके देना) सुधार नहीं सकते हैं। आपको खिलाड़ी को क्षमता जानने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देने होते हैं।'
विज्ञापन
How Sourav Ganguly shaped the career of young MS Dhoni
सौरव गांगुली ने धोनी को नंबर 3 पर भेज कर उनके करियर को तो बना दिया लेकिन अपना करियर बर्बाद कर दिया। नंबर 4 पर गांगुली ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। जिसके बाद राहुल द्रविड़ की कप्तानी में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और उनका कैरियर बर्बाद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed