फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों खत्म हुआ इरफान पठान का करियर, एक थीसिस में हुआ खुलासा!

Thu, 10 Aug 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 10 Aug 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
tanvir sheikh completes phd on career of indian cricket team bowler irfan pathan
इरफान पठान - फोटो : twitter

टीम इंडिया से बाहर चल रहे इरफान पठान की राष्ट्रीय टीम में वापसी लगभग नामुमकिन सी लगती है। 32 वर्षीय पठान ने एक दौर में अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों के मन में खौफ पैदा कर रखा था। उन्हें पाकिस्तान के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का उत्तराधिकारी माना जाता था। फिर ऐसा कुछ हुआ कि उनके क्रिकेट करियर पर ग्रहण सा लग गया और अब उनका करियर ढलान की तरफ जा पहुंचा है। पठान का करियर कैसे ढलान पर पहुंचा, इसका खुलासा एक पीएचडी की थीसिस में हुआ है। पूर्व महिला क्रिकेटर तनवीर शेख ने हाल ही में पठान के क्रिकेट करियर पर पीएचडी की है। तनवीर शेख ने 202 पेज की थीसिस में बताया- आखिर कैसे क्रिकेट की ऊंचाइयां हासिल करने के बाद इरफान का करियर तेजी से ढलान पर पहुंचा।

tanvir sheikh completes phd on career of indian cricket team bowler irfan pathan
तनवीर शेख - फोटो : twitter

तनवीर की थीसिस का विमोचन खुद इरफान पठान ने किया। इसका फोटो पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। थीसिस के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के दौरान इरफान पठान कई बार घायल हुए। इस दौरान जो भी उन्हें सलाह देता, वह उसी की मानते रहे। पठान के लिए लोगों की सलाह मानना ही सबसे ज्यादा घातक साबित हुआ और इसका परिणाम ये रहा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गए। इरफान पठान भी इस बात से सहमत हैं।

tanvir sheikh completes phd on career of indian cricket team bowler irfan pathan
इरफान - फोटो : twitter

इरफान पठान ने भी स्वीकार किया कि चोट से उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। उन्होंने कहा, 'साल 2012 में मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। तब मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी कि मेरा चयन टेस्ट टीम में हो जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य ये रहा कि मैं फिर चोटिल हो गया।  चोटिल होने के बाद भी 10 में से 9 दिन मैंने मैदान में खेला। ये चोट मेरे लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।' पठान ने हालांकि मीडिया से बातचीत में कहा कि राखी पर मुझे सबसे अच्छा गिफ्ट मिला। तनवीर आपा ने मुझ पर पीएचडी ही कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
tanvir sheikh completes phd on career of indian cricket team bowler irfan pathan
इरफान पठान - फोटो : bcci

आपको बता दें कि तनवीर शेख इरफान के पूर्व कोच मेहंदी शेख की बेटी हैं। उन्होंने 'ए केस स्टडी ऑन इंटरनेशनल क्रिकेटर इरफान पठान' विषय पर शोध किया। इस पीएचडी में उनके गाइड अहमदाबाद के एचएल कॉलेज ऑफ कॉमर्स के फिजिकल एजुकेशन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एनजे चनियारा रहे। तनवीर शेख ने कहा, 'मैंने अपनी पीएचडी की थीसिस के लिए इरफान की क्रिकेटिंग लाइफ का विषय चुना। इसके लिए मुझे 5 साल लगे। मैंने इरफान के टीम के साथी, कोच, उनके अंपायर, परिवार के सदस्यों और दोस्तों से बात की है। उन सभी ने उनकी बहुत तारीफ की।'  तनवीर ने कहा कि इस शोध को पूरा करने के लिए उन्होंने लगभग 200 लोगों को एक प्रश्नावली भेजी, जिसमें से 180 ने जवाब दिया।

विज्ञापन
tanvir sheikh completes phd on career of indian cricket team bowler irfan pathan
इरफान पठान - फोटो : twitter

इरफान पठान का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर चोटों से प्रभावित होने से पूर्व काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 29 मैच खेलकर 100 विकेट झटके। साथ ही उन्होंने 31।57 की औसत से 1105 रन भी बनाए। वनडे करियर में पठान ने 120 मैच खेलकर 173 विकेट लिए। जबकि 23।39 की औसत से 1544 रन भी बनाए। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 24 मैचों में 28 विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed