फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर क्या बीसीसीआई को देंगे हलफनामा, कमेंट्री पर हितों के टकराव का मामला 

Thu, 10 Aug 2017 02:15 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 10 Aug 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
 will gavaskar give affidavit to bcci on conflict of interest
गावस्कर - फोटो : tehelka
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर से हितों के टकराव के मामले पर हलफनामा की मांग की है। आगामी होम सीजन के लिए गावस्कर को कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। लेकिन गावस्कर को लोढ़ा समित‌ि‌ की सिफारिश के मुताबिक हितों का टकराव नहीं होने का आश्वासन हलफनामे के रूप में देना होगा। बीसीसीआई की कानूनी टीम उक्त हलफनामें की जांच करेगी। जिसके बाद ही कमेंट्री पर नए करार को अंतिम रूप दिया जाएगा।  

हर साल गावस्कर को कमेंटरी के लिए 4 करोड़ रुपए दि‌ए जाते हैं

 will gavaskar give affidavit to bcci on conflict of interest
गावस्कर - फोटो : wisden india
गावस्कर अभी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप नाम से एक कंपनी चलाते हैं। जो क्रिकेटरों का प्रबंधन करती है। अगर गावस्कर कमेंटरी करते हैं तो वह हितों के टकराव के नियम के आधार पर परेशानी में आ सकते हैं। बीसीसीआई की तरफ से हर साल गावस्कर को कमेंटरी के लिए 4 करोड़ रुपए दि‌ए जाते हैं। 

हितों के टकराव का मसला गुहा ने उठाया था

 will gavaskar give affidavit to bcci on conflict of interest
गावस्कर - फोटो : the express tribune
बीसीसीआई संबंधी सीओए के पूर्व सदस्य तथा इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने पिछले कुछ माह पहले जब सदस्य पद से इस्तीफा दिया था तो उन्होंने गावस्कर के प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप से जुड़े होने की बात कही थी। हितों के टकराव का मसला उठाते हुए गुहा ने कहा था कि गावस्कर को कमेंटेटर बने रहने के लिए कंपनी से हट जाना चाहिए। गुहा के ऐसे रूख के बाद से हितों के टकराव का मामला गरमाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर की जगह जहीर खान बतौर कमेंटेटर शामिल किए जा सकते हैं

 will gavaskar give affidavit to bcci on conflict of interest
जहीर खान - फोटो : the indian express
आगामी होम सीजन के लिए बीसीसीआई ने कमेंटरों का जो पैनल बनाया है उसमें सुनील गावस्कर के अलावा संजय मांजरेकर, मुरली कार्तिक और हर्ष भोगले भी शामिल किए गए हैं। अगर गावस्कर हलफनामा नहीं देते हैं तो शायद उनकी जगह जहीर खान बतौर कमेंटेटर शामिल किए जा सकते हैं। लक्ष्मण शिवरामकृष्‍णन को भी कमेंट्री बॉक्स में जगह मिल सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed