फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suryakumar Catch: सूर्यकुमार के कैच का मजाक उड़ा रहे थे शम्सी, फैंस ने कर दिया ट्रोल, बाद में देनी पड़ी सफाई

Fri, 30 Aug 2024 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

शम्सी को बाद में स्पष्ट करना पड़ा कि वह मजाक कर रहे थे। उन्होंने लिखा- अगर कुछ लोग यह नहीं समझते हैं कि यह एक मजाक है और हम में से कोई भी अफसोस नहीं मना रहा है न रो रहा है। मैं आपको इसे चार साल के बच्चे की तरह समझाता हूं- यह एक मजाक है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Tabraiz Shamsi was making fun of Suryakumar Yadav catch, gets troll by fans, Know whole matter
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव के प्रतिष्ठित कैच का मजाक उड़ाने के लिए फैंस ने क्लास लगाई है। सूर्यकुमार ने फाइनल में 20वें ओवर में बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का महत्वपूर्ण कैच लिया था और भारत को ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। हालांकि, इस कैच पर जमकर बवाल हुआ था। कुछ फैंस ने सूर्यकुमार के कैच पर सवाल उठाए थे, जबकि कुछ फैंस ने इसे वैध बताया था।
T20 World Cup: Tabraiz Shamsi was making fun of Suryakumar Yadav catch, gets troll by fans, Know whole matter
शम्सी - फोटो : BCCI
इस फाइनल के दो महीने बाद शम्सी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें फील्डर बाउंड्री लाइन पर एक करीबी कैच लेता है। हालांकि, कैच सही तरीके से लिया गया है कि नहीं, इसकी जांच करने के लिए बल्लेबाज बाउंड्री लाइन की ओर दौड़ता है और रस्सी का उपयोग करके यह जांचता है कि फील्डर ने सीमा रेखा पर कदम रखा है या नहीं। काफी लंबे समय तक निरीक्षण और विवाद के बाद पाया गया कि कैच स्पष्ट नहीं था इसलिए बल्लेबाज को नॉटआउट दिया गया। इस वीडियो के कैप्शन में शम्सी ने तंज कसते हुए लिखा कि सूर्यकुमार यादव के कैच के दौरान भी इस तरीके का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। ऐसे में फैसला मिलर के पक्ष में हो सकता था। शम्सी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अगर मैच अधिकारी विश्व कप फाइनल में कैच की जांच करने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करते तो शायद वह नॉट आउट होते।'
T20 World Cup: Tabraiz Shamsi was making fun of Suryakumar Yadav catch, gets troll by fans, Know whole matter
टी20 विश्व कप - फोटो : BCCI
हालांकि, यह तंज फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने सूर्यकुमार के कैच की वैधता पर सवाल उठाने के लिए शम्सी को फटकार लगाई। नतीजा यह हुआ कि शम्सी को बाद में स्पष्ट करना पड़ा कि वह मजाक कर रहे थे। उन्होंने लिखा- अगर कुछ लोग यह नहीं समझते हैं कि यह एक मजाक है और हम में से कोई भी अफसोस नहीं मना रहा है न रो रहा है। मैं आपको इसे चार साल के बच्चे की तरह समझाता हूं- यह एक मजाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Tabraiz Shamsi was making fun of Suryakumar Yadav catch, gets troll by fans, Know whole matter
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की शानदार वापसी
फाइनल की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 16 रनों की आवश्यकता थी। हालांकि, मिलर ने हार्दिक पांड्या की फुल टॉस बॉल को लॉन्ग ऑन पर खेला, जहां सूर्यकुमार यादव ने शानदार मैच प्रजेंस दिखाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद भारत ने मैच को अपने नाम किया और आईसीसी ट्रॉफी के 11 साल लंबे सूखे को समाप्त किया। भारत ने 2013 के बाद पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। वहीं, 2007 के बाद यह भारत का पहला टी20 विश्व कप खिताब था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed