फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India Champion: 'पिछले छह महीने से एक शब्द भी नहीं बोला', भारत को चैंपियन बनाने के बाद भावुक हुए हार्दिक

Sun, 30 Jun 2024 06:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Jun 2024 06:19 AM IST
सार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ फाइनल में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया बल्कि इसके लिए पिछले तीन साल से कड़ी मेहनत कर रही थी। रोहित ने हार्दिक की भी जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
'I am feeling very emotional', said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के नायकों में शामिल उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले कुछ महीने जिस तरह कठिन बीते हैं, उन्हें पूरा यकीन था कि मौका मिलने पर वह चमकेंगे। हार्दिक ने टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट में 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में तीन विकेट शामिल हैं।
'I am feeling very emotional', said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक ने कहा, 'मैं काफी भावुक हो रहा हूं। इस जीत का पूरे देश को इंतजार था। खासकर मेरी बात करूं तो पिछले छह महीने में मैने एक शब्द भी नहीं बोला। चीजें अनुचित हो रही थीं, लेकिन मुझे पता था कि ऐसा समय आयेगा जब मैं चमकूंगा।
'I am feeling very emotional', said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'इस तरह के मौके ने इसे और खास बना दिया है।' आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर हार्दिक की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, अब उन्होंने साबित कर दिया है कि वह क्यों दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। हार्दिक को रोहित ने चूमा भी और शाबाशी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'I am feeling very emotional', said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : ICC
वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ फाइनल में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया बल्कि इसके लिए पिछले तीन साल से कड़ी मेहनत कर रही थी। रोहित ने हार्दिक की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर उसने बहुत अच्छा डाला। मुझे टीम पर गर्व है। फैंस को भी धन्यवाद। न्यूयॉर्क से लेकर बारबाडोस तक और भारत में भी हर फैंस का शुक्रिया।
विज्ञापन
'I am feeling very emotional', said Hardik after making Team India Champion T20 World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : ICC
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद विश्व कप जीतने वाले रोहित तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि इस समय कैसा महसूस कर रहा हूं। शब्दों में नहीं बता सकता। पिछली रात मैं सो नहीं सका। मैं हर हालत में जीतना चाहता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed