फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World cup : टी20 में ये उपलब्धि हासिल करने से एक कदम दूर रोहित शर्मा, सेमीफाइनल जीते तो रचेंगे कीर्तिमान

Tue, 25 Jun 2024 03:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहत की बात यह रही कि पिछले कुछ मैचों से रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 93 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma to Become Most Successful Captain in T20i Cricket after IND vs ENG Semi Final
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसने ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ में भी शीर्ष पर रहकर इस चरण का समापन किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहत की बात यह रही कि पिछले कुछ मैचों से रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 93 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रोहित अब इस प्रारूप में एक और कीर्तिमान रचने से एक कदम दूर हैं। 
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma to Become Most Successful Captain in T20i Cricket after IND vs ENG Semi Final
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत का इंग्लैंड से होगा सामना
भारत का सेमीफाइनल में सामना गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इससे पहले भी 2022 में दोनों टीमों का सामना अंतिम चार में हुआ था जहां इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास अब गत चैंपियन टीम से पिछली हार का बदला चुकता करने का मौका रहेगा। 
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma to Become Most Successful Captain in T20i Cricket after IND vs ENG Semi Final
भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC/T20 World Cup
ऑस्ट्रेलिया का सफर समाप्त
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया था। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी और उसे लगातर दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल हुए वनडे विश्व कप की हार का बदला चुकता कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने उस वक्त फाइनल में भारत को हराकर विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था। वहीं, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ग्रुप दो से भारत के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया जिससे 2021 की चैंपियन टीम का सफर सुपर आठ चरण में ही थम गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma to Become Most Successful Captain in T20i Cricket after IND vs ENG Semi Final
रोहित शर्मा - फोटो : ICC
रोहित ने की बाबर की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत के साथ ही रोहित ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी कर ली है। टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले अब रोहित बाबर की बराबरी पर आ गए हैं। बाबर ने 85 मैचों में कप्तानी की है और 48 मैच जीते हैं, जबकि रोहित ने 60 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है और उन्होंने भी 48 मैच जीते हैं जिसमें सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने में सफल रही तो रोहित टी20 में सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। वहीं, अगर रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रही तो रोहित कप्तान के तौर पर 50वां मैच जीतेंगे। 
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Rohit Sharma to Become Most Successful Captain in T20i Cricket after IND vs ENG Semi Final
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
टी20 में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत
कप्तान जीत मैच
रोहित शर्मा 48 60
बाबर आजम 48 85
ब्रायन मसाबा 45 60
इयोन मोर्गन 44 72
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed