इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया है। उसने रविवार (13 नवंबर) को मेलबर्न में पांच विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की इस जीत के हीरो दो ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और सैम करन हैं। स्टोक्स ने फाइनल मैच में एक विकेट लेने के साथ-साथ 49 गेंद पर 52 रन की नाबाद पारी भी खेली। वहीं, सैम करन ने फाइनल में तीन विकेट लिए। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए। करन को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला।
इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में छह खिलाड़ी हैं ऐसे जिनका जन्म या तो दूसरे देश में हुआ है या वे विदेशी मूल के हैं। विदेशी मूल के खिलाड़ियों का टीमों में खेल पाना आईसीसी के नियमों के तहत संभव है। आईसीसी के नियम 2.1.3 के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी दूसरे देश की टीम से खेलना चाहता है तो उसे संबंधित देश में कम से कम तीन साल रहना होगा।
इंग्लैंड की टीम में विदेशी मूल के खिलाड़ी और उनका प्रदर्शन:
बेन स्टोक्स (क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड)
2 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में चार जून 1991 को पैदा हुए स्टोक्स 12 साल की उम्र में इंग्लैंड आ गए थे। उन्होंने यहीं पर क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। अगस्त 2011 में स्टोक्स को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने उसी साल सितंबर में पहला टी20 मैच खेला। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए 43 टी20 मैचों में 585 रन बनाने के साथ-साथ 26 विकेट भी ले चुके हैं। स्टोक्स ने इस टी20 वर्ल्ड कप में पांच पारियों में 110 रन बनाए। उन्होंने छह विकेट भी लिए।
मोईन अली (मीरपुर, पीओके)
3 of 7
मोईन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की टीम के ऑलराउंडर मोईन अली पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं। उनके दादा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रहते थे। वह बाद में बर्मिंघम चले गए। वहीं मोईन का जन्म हुआ। मोईन ने 2014 में वनडे और टी20 डेब्यू किया। वह अब तक टीम के लिए 71 टी20 मैचों में 1044 रन बनाने के साथ-साथ 40 विकेट ले चुके हैं। मोईन ने इस टी20 वर्ल्ड कप में छह मैचों की पांच पारियों में 57 रन बनाए। उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।
सैम करन (हरारे, जिम्बाब्वे)
4 of 7
सैम करन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर सैम करन का जन्म इंग्लैंड नॉर्थेम्पटन में तीन जून 1998 को हुआ। करन इंग्लैंड में तो पैदा हुए, लेकिन वह जिम्बाब्वे मूल के हैं। करन के पिता केविन करन जिम्बाब्वे में पैदा हुए थे और देश के लिए 11 वनडे भी खेले थे। करन की बात करें तो उन्होंने 2018 में टेस्ट और वनडे डेब्यू किया था। 2019 में करन ने अपना पहला टी20 मैच खेला था। वह अब तक 35 टी20 मैचों में 158 रन बनाने के साथ 41 विकेट भी ले चुके हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप में करन ने 13 विकेट लेने के साथ 12 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइनल में तीन विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
क्रिस जॉर्डन (बारबाडोस, वेस्टइंडीज)
5 of 7
क्रिस जॉर्डन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस जॉर्डन का जन्म चार अक्तूबर 1988 को वेस्टइंडीज के बारबाडोस में हुआ था। वह इंग्लैंड के लिए 84 टी20 मैचों में 95 विकेट ले चुके हैं। उनके बल्ले से 422 रन भी निकले हैं। जॉर्डन ने 2013 में पहला वनडे और 2014 में पहला टी20 मैच खेला था। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मार्क वुड के चोटिल होने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कुल आठ ओवर में 70 रन देकर पांच विकेट लिए। जॉर्डन ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया।