{"_id":"59efb91a4f1c1bcf538b8dc8","slug":"t-is-important-to-have-game-plans-for-different-conditions-says-tom-latham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे वनडे से पहले लैथम ने बताया क्या है भारतीय परिस्थितियों में सफल होने का फॉर्मूला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वनडे से पहले लैथम ने बताया क्या है भारतीय परिस्थितियों में सफल होने का फॉर्मूला
Wed, 25 Oct 2017 04:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टॉम लैथम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में शतकीय़ पारी खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट से मात देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम ने मंगलवार को कहा कि भारतीय परिस्थितयों में बल्लेबाजी करने के लिए आपके पास अलग गेम प्लान होना जरूरी है। भारतीय सरजमीं पर कदम रखते ही इस विकेट-कीपर बल्लेबाज ने रन बनाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने इस बात की झलक दोनों अभ्यास मैच में ही दिखा दी थी। अभ्यास मैचों के फॉर्म को उन्होंने पहले वनडे में भी जारी रखा और शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। हालांकि इसमें उनका साथ टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने भी दिया जिनके साथ चौथे विकेट के लिए लैथम ने 200 रन जोड़े।
दूसरे वनडे से पहले लैथम ने बताया क्या है भारतीय परिस्थितियों में सफल होने का फॉर्मूला
2 of 5
टॉम लैथम
पुणे में खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए लैथम ने कहा, भारतीय परिस्थितियों में बल्लेबाजी में सफल होने के लिए आपके पास एक अगल गेम प्लान होना बेहद जरूरी है। आपकी यहां कि विभिन्न परिस्थितियों में अपने उस प्लान पर अडिग रहना होगा। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का अलग-अलग परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजी का सामना करने का अलग-अलग अंदाज होता है। भारतीय खिलाड़ी स्पिन को अलग तरीके से खेलते हैं। वो इस तरह की परिस्थितियों में खेलने के आदी हैं और उनके खेल का अपना अंदाज है। ऐसे में मेरे पास स्पिन का सामना करने का सबसे अच्छा तरीका स्वीप शॉट है जो मैं शुरू से खेलता रहा हूं। स्पिन गेंदबाजी का सामना करते वक्त गेंद को नीचे खेलने के बजाय स्वीप शॉट लगाना मेरे लिए ज्यादा आसान होता है।
दूसरे वनडे से पहले लैथम ने बताया क्या है भारतीय परिस्थितियों में सफल होने का फॉर्मूला
3 of 5
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
लैथम ने आगे कहा, मुझे इन परिस्थियों में सफलता का फार्मूला नहीं मिल गया है। हमने इसके लिए घर पर बहुत अभ्यास किया है। इस दौरान हमारा सबसे ज्यादा ध्यान स्पिन गेंदबाजी का सामना करने पर था। हम भाग्यशाली हैं कि पिछले साल भी हमें यहां खेलने का मौका मिला। इसलिए हमें थोड़ा अंदाजा था कि टीम इंडिया कैसा खेलेगी। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को भी बड़े ध्यान से देखा। इसके बाद हमने स्पिन गेंदबाजी का सामना करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे वनडे से पहले लैथम ने बताया क्या है भारतीय परिस्थितियों में सफल होने का फॉर्मूला
4 of 5
रॉस टेलर
- फोटो : espncricinfo
कीवी विकेट-कीपर बल्लेबाज ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंन घर पर सूखी पिचों पर स्पिन का अभ्यास किया। वो इस बात को लेकर भी खुश थे कि रॉस उनके साथ मैदान पर थे और दोनों ने मिलकर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया। हम दोनों आपसे में पूरे वक्त बातचीत करते रहे। उन्होंने आगे कहा कि वो अंत तक मैदान पर बने रहना चाहते थे। पुणे में होने वाले दूसरे मैच के बारे में लैथम ने कहा, यदि हम पहले मैच की तरह अच्छी क्रिकेट खेलेंगे तो हमारे पास सीरीज में जीत हासिल करने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन
दूसरे वनडे से पहले लैथम ने बताया क्या है भारतीय परिस्थितियों में सफल होने का फॉर्मूला
5 of 5
टॉम लैथम
अपने करियर में अधिकांश समय पारी की शुरुआत करने वाले लैथम निचले क्रम पर बल्लेबाजी करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि नंबर पांच पर बल्लेबाजी करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है वो पहले भी इस क्रम पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। लेकिन वो टीम द्वारा किए गए रणनीतिक बदलाव से खुश हैं और इस बात को लेकर ज्यादा कि परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।