{"_id":"5fba46848ebc3e9c0334196e","slug":"suryakumar-yadav-was-disappointed-with-australia-snub-but-felt-good-after-chat-with-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंदर से टूट चुके थे सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया में न चुने जाने के बाद रोहित ने दी थी हिम्मत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंदर से टूट चुके थे सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया में न चुने जाने के बाद रोहित ने दी थी हिम्मत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 22 Nov 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार दमदार प्रदर्शन करने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अनदेखी किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव को काफी निराशा हुई थी, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से बातचीत करने के बाद उन्हें अपने खेल पर ध्यान देने में मदद मिली।
2 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
मुंबई के 30 साल के इस बल्लेबाज ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का चयन उनके दिमाग में था। उन्होंने हालांकि दिमाग को भटकने से बचाने के लिए कुछ चीजों को खुद से अलग किया था। सूर्यकुमार ने जब देखा कि उनका नाम सूची में शामिल नहीं है, तो उन्हें काफी निराशा हुई।
3 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ट्विटर @mipaltan
सूर्यकुमार ने पीटीआई से कहा, ‘टीम की घोषणा के बाद जिम में रोहित मेरे बगल में बैठे थे और उन्होंने मेरी तरफ देखा और मैंने कहा, ‘जाहिर है, मैं थोड़ा निराश हूं’, क्योंकि वह महसूस कर पा रहे थे कि मैं अच्छी खबर का इंतजार कर रहा था। बाद में मैं एक कमरे में बैठ गया और सोचने लगा, मेरा नाम क्यों नहीं है, लेकिन टीम को देखने के बाद लगा कि उसमें बहुत सारे खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल में खूब रन बटोरे है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ipl
आईपीएल से पहले घरेलू सत्र में भी सूर्यकुमार कुछ वर्षों से लगातार अच्छा कर रहे है, लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रोहित के ‘उन शब्दों’ ने उन्हें निराशा से बाहर आने में मदद की। बाद में रोहित शर्मा ने कहा था तुम अभी MI के लिए शानदार काम कर रहे हैं, और उसके बारे में सोचने के बजाय, सिर्फ वही चीज करते रहो जो इस आईपीएल में पहले दिन से करते आ रहे हो। और जब समय सही होगा, तो मौका भी मिल जाएगा। यह आज हो या कल, यह होगा आपको बस खुद पर विश्वास रखना होगा।’
विज्ञापन
5 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ipl
अंदर से टूट चुके सूर्यकुमार को उबारने में रोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी। यादव ने बताया, 'मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा था क्योंकि मुझे पता था कि उनकी बातों से पहले मैं उस समय कैसा महसूस कर रहा था। वह इसे मेरी आँखों में स्पष्ट रूप से देख पा रहे थे। मुझे लगता है कि इस निराशा से बाहर निलने में उनकी बातों में मेरी मदद की।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।