फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन पर छोड़ा फैसला

Sun, 22 Nov 2020 03:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 22 Nov 2020 03:54 PM IST
सार

रोहित ने कहा, 'अब, विशेषकर पारी का आगाज करते हुए, मुझे कट और पुल शॉट नहीं खेलने के बारे में सोचना होगा और जहां तक संभव हो, मुझे 'वी' और स्ट्रेट शॉट खेलने पर ध्यान लगाना होगा।'

विज्ञापन
AUSvIND: Rohit Sharma says he is ready to bat anywhere on Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा ने टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी भूमिका का लुत्फ उठाया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में वह टीम प्रबंधन की मांग के अनुसार बल्लेबाजी क्रम में अपने स्थान को लेकर लचीला होने के लिए तैयार हैं। सीनियर बल्लेबाज के कप्तान विराट कोहली के शुरूआती टेस्ट के बाद भारत लौटने के बाद टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के साथ बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है।

AUSvIND: Rohit Sharma says he is ready to bat anywhere on Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित ने पीटीआई से कहा, 'मैं आपको वही चीज कहूंगा जो मैंने सभी को कहा है। जहां भी टीम चाहती है, मैं वहां बल्लेबाजी करने को तैयार हूं, लेकिन मैं नहीं जानता कि वे सलामी बल्लेबाज के तौर पर मेरी भूमिका बदलेंगे या नहीं।' उनका मानना है कि जब तक वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ ट्रेनिंग के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे, तब तक टीम प्रबंधन ने उनकी भूमिका तय कर ली होगी, उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मामूली हैमस्ट्रिंग चोट लग गई थी।

AUSvIND: Rohit Sharma says he is ready to bat anywhere on Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया में पहुंचे टीम प्रबंधन ने विराट के जाने के बाद विकल्प पहचान लिए होंगे और कौन खिलाड़ी हैं जो पारी का आगाज करेंगे। एक बार मैं वहां पहुंच जाऊं, मुझे स्पष्ट हो जाएगा कि क्या होगा। वे जिस स्थान पर चाहते हैं, मैं उस स्थान पर बल्लेबाजी के लिये तैयार रहूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Rohit Sharma says he is ready to bat anywhere on Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

हुक और पुल शॉट को खेलने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रोहित का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उछाल कभी कभार उतना बड़ा कारक नहीं होता, जितना इसे बनाया जाता है। उन्होंने कहा, 'हम उछाल की बात करते हैं, पर्थ को छोड़कर, पिछले कुछ वर्षों में अन्य मैदानों (एडीलेड, एमसीजी, एससीजी) पर मुझे नहीं लगता कि इतना ज्यादा उछाल है।'

विज्ञापन
AUSvIND: Rohit Sharma says he is ready to bat anywhere on Australia tour
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित ने कहा, 'अब, विशेषकर पारी का आगाज करते हुए, मुझे कट और पुल शॉट नहीं खेलने के बारे में सोचना होगा और जहां तक संभव हो, मुझे 'वी' और स्ट्रेट शॉट खेलने पर ध्यान लगाना होगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed