फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: SKY ने जिताया भारत को नौवीं बार एशिया कप खिताब, गावस्कर-अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

Mon, 29 Sep 2025 06:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Sep 2025 06:44 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रही और लगातार सातवीं जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों की एलीट सूची में शामिल हो गए, जिनकी कप्तानी में भारत एशिया का बादशाह बनने में कामयाब रहा।

विज्ञापन
Suryakumar yadav made India win Asia Cup title for 9th time joined list of Gavaskar Azharuddin
एशिया कप - फोटो : ANI
एशिया कप 2025 के फाइनल में रोमांच और जुनून चरम पर रहा। टीम इंडिया ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौंवी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की और एक बार फिर साबित कर दिया कि एशियाई क्रिकेट में उसका दबदबा कायम है। 
Suryakumar yadav made India win Asia Cup title for 9th time joined list of Gavaskar Azharuddin
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
भारत की बादशाहत बरकरार
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अजेय रही और लगातार सातवीं जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गजों की एलीट सूची में शामिल हो गए, जिनकी कप्तानी में भारत एशिया का बादशाह बनने में कामयाब रहा।
Suryakumar yadav made India win Asia Cup title for 9th time joined list of Gavaskar Azharuddin
एशिया कप - फोटो : ANI
नौवीं बार भारत जीता ट्रॉफी
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। दिलचस्प बात यह है कि रविवार से पहले एशिया कप के 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था। लेकिन इतिहास पलटा और भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को एशिया कप 2025 में लगातार तीसरी बार हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suryakumar yadav made India win Asia Cup title for 9th time joined list of Gavaskar Azharuddin
सुनील गावस्कर - फोटो : BCCI (Screengrab)
1984- सुनील गावस्कर 
एशिया कप के पहले संस्करण का खिताब भारत ने ही जीता था। शारजाह में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम की अगुवाई सुनील गावस्कर कर रहे थे। भारत ने पहले बल्लेबाज करते हुए 46 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए थे। इस मैच में सुरिंदर खन्ना ने जोरदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम 39.4 ओवर में 134 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने यह मुकाबला 54 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Suryakumar yadav made India win Asia Cup title for 9th time joined list of Gavaskar Azharuddin
दिलीप वेंगसरकर - फोटो : ANI
1988 - दिलीप वेंगसरकर
भारत ने दूसरा खिताब 1988 में जीता था। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। उस वक्त टीम के नेतृत्व दिलीप वेंगसरकर ने किया था। ढाका के बंगबंधु राष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.2 ओवर में 10 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने नवजोत सिंह सिद्धू और दिलीप वेंगसरकर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 37.1 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed