{"_id":"670508212bf93c190d099fd4","slug":"suryakumar-yadav-in-t20is-by-balls-range-suryakumar-stats-and-records-india-vs-bangladesh-2nd-t20-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN T20: 30+ गेंद खेलने पर सामने वाली टीम के लिए काल बन जाते हैं सूर्यकुमार, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN T20: 30+ गेंद खेलने पर सामने वाली टीम के लिए काल बन जाते हैं सूर्यकुमार, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
Tue, 08 Oct 2024 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:53 PM IST
सार
सूर्यकुमार ने अब तक 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 169.02 के स्ट्राइक रेट से 2461 रन बनाए हैं। गेंद खेलने के रेंज के हिसाब से उनके स्कोरिंग रेट की बात करें तो सबसे घातक वह 30 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद होते हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम पहले से ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। उसने बांग्लादेश को ग्वालियर में सात विकेट से हराया था। अब टीम इंडिया की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर है। पहले टी20 में बांग्लादेश को कम स्कोर पर आउट करने के बाद भारत ने हार्दिक पांड्या के नाबाद 39 रन और सूर्यकुमार यादव के तूफानी 29 रन की बदौलत जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
भारतीय कप्तान ने 14 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 207.14 का रहा। बांग्लादेश के लिए अच्छी बात यह रही कि सूर्यकुमार 30 गेंद खेलने से पहले आउट हो गए, नहीं तो 30 गेंद खेलने पर सूर्यकुमार और भी धुनाई करते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि उनके आंकड़े कह रहे हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 72 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 169.02 के स्ट्राइक रेट से 2461 रन बनाए हैं। गेंद खेलने के रेंज के हिसाब से उनके स्कोरिंग रेट की बात करें तो सबसे घातक वह 30 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद होते हैं।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी शुरुआती 10 गेंद में 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। उन्होंने अब तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में शुरुआती 10 गेंद में 873 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 43 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार में पहली ही गेंद से गेंदबाजों का चार्ज करने की क्षमता है। वहीं, जब वह 11 से 20 गेंद खेल लेते हैं तो 163.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। इस तरह उन्होंने 626 रन बनाए हैं और 28 छक्के लगाए हैं।
गेंद के हिसाब से सूर्यकुमार का प्रदर्शन
गेंद के हिसाब से सूर्यकुमार का प्रदर्शन
| गेंद का रेंज | कुल रन बनाए | स्ट्राइक रेट | छक्के लगाए |
| शुरुआती 10 गेंद में | 873 | 150.00 | 43 |
| 11-20 गेंद में | 626 | 163.45 | 28 |
| 21-30 गेंद में | 515 | 193.61 | 39 |
| 30 गेंद खेल लेने के बाद | 447 | 198.67 | 29 |
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
जब सूर्यकुमार अपनी पारी के दौरान 21 से 30 गेंद खेल लेते हैं तो 193.61 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने जितने बार 21 से 30 गेंदें खेली हैं, उसमें कुल मिलाकर 515 रन बनाए हैं और कुल 39 छक्के लगाए हैं। वहीं, 30 से ज्यादा गेंद खेल लेने पर सूर्यकुमार 198.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। उन्होंने अपनी जितनी पारियों में 30 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है, उसमें उन्होंने 447 रन बनाए हैं और 29 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने का केवल एक ही तरीका जानते हैं, पहली गेंद से ही गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं। 2024 उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का चौथा साल है जब उनका स्ट्राइक रेट 150 के पार रहा है। 2021 में सूर्यकुमार ने 155.41 के स्ट्राइक रेट से 11 मैचों में 244 रन बनाए थे। साल 2022 में उन्होंने 31 मैचों में 187.44 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। 2023 में SKY ने 155.96 के स्ट्राइक रेट से 18 मैचों में 733 रन बनाए।
साल के हिसाब से सूर्यकुमार का प्रदर्शन
साल के हिसाब से सूर्यकुमार का प्रदर्शन
| साल | मैच | 100/50s | शून्य | 4s | 6s | रन | स्ट्राइक रेट |
| 2021 | 11 | 0/3 | 1 | 25 | 12 | 244 | 155.41 |
| 2022 | 31 | 2/9 | 2 | 106 | 68 | 1164 | 187.44 |
| 2023 | 18 | 2/5 | 0 | 61 | 43 | 733 | 155.96 |
| 2024 | 12 | 0/3 | 0 | 30 | 16 | 320 | 153.85 |
| कुल | 72 | 4/20 | 3 | 222 | 139 | 2461 | 169.02 |