टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना को लिमिटेड ओवर्स का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन लंबे समय से टीम से बाहर होने की वजह से फैंस की नजरों में इस सितारे की चमक थोड़ी फीकी पड़ चुकी थी। हालांकि अपनी जबरदस्त फॉर्म को साबित करने के बाद रैना ने यो-यो टेस्ट में अपनी लाजवाब फिटनेस का सबूत भी दे दिया।
कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में हुई रैना की वापसी, जॉन्टी रोड्स ने भी किया जज्बे को सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रैना का बल्ला आईपीएल सीजन-11 में भी खूब चला। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कमान संभालते हुए रैना ने सिर्फ 9 मैचों में 314 ठोक डाले। रैना के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें द. अफ्रीका के दौरे पर टी-20 टीम में भी शामिल किया गया था।
वहीं अंबाति रायुडु के यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद रैना को आगामी इंग्लैंड दौरे की वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं, जिसमें रैना की जगह पक्की हो चुकी है। रैना की वापसी पर न सिर्फ साथी खिलाड़ी बल्कि टीम मैनेजमेंट भी काफी खुश नजर आ रहा है।
टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने रैना की तारीफ करते हुए कहा, 'रैना ने खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की है। 200 से ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले रैना को समझाने की जरूरत नहीं कि इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में कैसे बल्लेबाजी की जाती है। लिमिटेड ओवर्स में इस खिलाड़ी का कोई तोड़ नहीं।'
इसके अलावा टीम इंडिया में सुरेश रैना की वापसी पर खुद दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने तारीफों के पुल बांधे। जॉन्टी रोड्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मजाकिया लहजे में लिखा, 'तुमने बहुत मेहनत की है रैना। घुटने से फटी तुम्हारी जींस ने सब बयां कर दिया है।'
After months of hard work it's time for an evaluation. Off to NCA! Looking forward. #enroute #Bangalore ✈️ pic.twitter.com/3zWufsU8NJ U have trained so hard @ImRaina that even your jeans are worn out!! Have fun at the NCA - great effort to get back into shape.