फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ी मेहनत के दम पर टीम इंडिया में हुई रैना की वापसी, जॉन्टी रोड्स ने भी किया जज्बे को सलाम

Mon, 18 Jun 2018 11:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina did hard work for come back in team india
suresh raina

टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना को लिमिटेड ओवर्स का स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन लंबे समय से टीम से बाहर होने की वजह से फैंस की नजरों में इस सितारे की चमक थोड़ी फीकी पड़ चुकी थी। हालांकि अपनी जबरदस्त फॉर्म को साबित करने के बाद रैना ने यो-यो टेस्ट में अपनी लाजवाब फिटनेस का सबूत भी दे दिया।

Suresh Raina did hard work for come back in team india
suresh raina

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रैना का बल्ला आईपीएल सीजन-11 में भी खूब चला। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कमान संभालते हुए रैना ने सिर्फ 9 मैचों में 314 ठोक डाले। रैना के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें द. अफ्रीका के दौरे पर टी-20 टीम में भी शामिल किया गया था।

Suresh Raina did hard work for come back in team india
सुरेश रैना

वहीं अंबाति रायुडु के यो-यो टेस्ट में फेल होने के बाद रैना को आगामी इंग्लैंड दौरे की वनडे टीम में भी शामिल कर लिया गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं, जिसमें रैना की जगह पक्की हो चुकी है। रैना की वापसी पर न सिर्फ साथी खिलाड़ी बल्कि टीम मैनेजमेंट भी काफी खुश नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina did hard work for come back in team india
सुरेश रैना

टीम मैनेजमेंट के एक सदस्य ने रैना की तारीफ करते हुए कहा, 'रैना ने खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत की है। 200 से ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले रैना को समझाने की जरूरत नहीं कि इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में कैसे बल्लेबाजी की जाती है। लिमिटेड ओवर्स में इस खिलाड़ी का कोई तोड़ नहीं।'

विज्ञापन
Suresh Raina did hard work for come back in team india
जोंटी रोड्स - फोटो : espn

इसके अलावा टीम इंडिया में सुरेश रैना की वापसी पर खुद दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने तारीफों के पुल बांधे। जॉन्टी रोड्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मजाकिया लहजे में लिखा, 'तुमने बहुत मेहनत की है रैना। घुटने से फटी तुम्हारी जींस ने सब बयां कर दिया है।'
 





 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed