{"_id":"596712ce4f1c1bb2418b4586","slug":"suresh-raina-describes-ms-dhoni-in-one-word","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रशंसक ने पूछा कौन हैं एमएस धोनी, रैना ने दिया ये जवाब ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रशंसक ने पूछा कौन हैं एमएस धोनी, रैना ने दिया ये जवाब
Thu, 13 Jul 2017 09:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुरेश रैना और एमएस धोनी की करीबी जग जाहिर है। दोनों की जोड़ी ने टीम इंडिया के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत सी मैच जिताऊ पारी खेली हैं। फिलहाल एक बार फिर टीम इंडिया में जगह पाने के लिए रैना संघर्ष करते दिख रहे हैं। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से उनका टीम में वापसी फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है।
प्रशंसक ने पूछा कौन हैं एमएस धोनी, रैना ने दिया ये जवाब
2 of 5
सुरेश रैना
रैना आजकल मैदान में भले ही सक्रिय न दिख रहे हों लेकिन ट्विटर पर वह एक्टिव नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर वह अपने प्रशंसकों के सवालों के बड़ी सक्रियता से जवाब दे रहे हैं। इसी क्रम में रैना ने अपने प्रशंसकों से सवाल पूछने को कहा। रैना ने प्रशंसकों के सवालों का बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब दिया।
प्रशंसक ने पूछा कौन हैं एमएस धोनी, रैना ने दिया ये जवाब
3 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
रैना से पूछा गया कि आपका बाएं हाथ का सबसे पसंदीदा बल्लेबाज कौन है? इसके जवाब में रैना ने कहा, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उनके बांए हाथ के सबसे पसंदीदा बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशंसक ने पूछा कौन हैं एमएस धोनी, रैना ने दिया ये जवाब
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : BCCI
रैना से सवाल पूछे जाएं और धोनी का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता था। अगला सवाल उनसे धोनी के बारे में ही पूछ लिया गया। प्रशंसक ने उनसे पूछा. मिस्टर कूल को एक शब्द में परिभाषित करें। इस सवाल के जवाब में रैना के मन में कोई संशय नहीं था। धोनी की कप्तानी में अपनी तकरीबन 90 प्रतिशत क्रिकेट खेलने वाले रैना ने धोनी को बॉर्न लीडर( पैदायशी लीडर) बता दिया।
विज्ञापन
प्रशंसक ने पूछा कौन हैं एमएस धोनी, रैना ने दिया ये जवाब
5 of 5
जॉन्टी रोड्स दूसरी बार बने पिता, IPL फाइनल के दिन मुंबई इंडियंस को मिली दोहरी खुशी
- फोटो : Jonty Rhodes web
इसके बाद रैना से पूछा गया, आजकल आपकी ट्रेनिंग कैसी चल रही है? इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा, मेरी ट्रेनिंग अच्छी चल रही है और मेरा काम कड़ी मेहनत करना है। इसके बाद रैना से प्रशंसक ने पूछा किस फील्डर ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने सीधी तरह इस सवाल का जवाब दिया जॉन्टी रोड्स।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।