फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia batter Matt Renshaw has surpassed Virat Kohli's record for most runs with tail-enders in Test inning
WI Inning
53/1 (5.4 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 32(19)*
Kamil Pooran 11 (11)
WI need 171 runs in 14.2 remaining overs

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: मैट रेनशॉ ने कोहली का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? कंगारू टीम को मुश्किल से उबारा

Sun, 11 Oct 2026 03:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2026 03:22 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने इस दौरान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Australia batter Matt Renshaw has surpassed Virat Kohli's record for most runs with tail-enders in Test inning
मैट रेनशॉ - फोटो : IANS

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किसी एक टेस्ट पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रेनशॉ ने तब क्रीज पर कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था। उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों (आठ से 11 नंबर) के साथ बल्लेबाजी करते हुए 397 गेंदों पर 190 रन की अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos

कोहली ने 2016 में बनाया था रिकॉर्ड
भारतीय स्टार कोहली ने 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की अपनी पारी के दौरान 171 रन निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए बनाए थे जो कि एक रिकॉर्ड था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

9.5 साल बाद रेनशॉ ने जड़ा टेस्ट शतक
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। रेनेशॉ के लिए यह पारी खास रही, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे शतक के लिए करीब साढ़े नौ साल इंतजार किया। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 184 रन बनाए थे।  रेनशॉ ने दूसरे दिन सुबह के सत्र में 204 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा शतक था। इससे पहले 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 184 रन बनाने के बाद उन्हें अगले शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। रेनशॉ ने नवंबर 2016 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। 2017 में सात टेस्ट खेलने के बाद उन्हें सीमित मौके मिले। 2023 में वापसी के दौरान भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। इसके बाद अगस्त 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम में लौटे, जहां वह सिर्फ आठ रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed