एक वक्त था जब इस शख्स को देख बाकी लड़के जल उठते थे। इसकी एक
मुस्कुराहट पर लड़कियां जान छिड़कती थीं। फिर किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि
जिंदगी का पूरा हिसाब-किताब बदल गया।
(नोट: आगे की स्लाइड्स की तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं)
अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले 38 वर्षीय टीम मैकग्राथ को अचानक एक दिन जबड़ों में तेज दर्द उठा। उन्हें लगा यह थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। लेकिन जब सहनशक्ति खत्म हो गई तो वह डॉक्टर के पास गए। जांच के बाद पता चला कि वह सिनोवियल सारकोमा (एक तरह का कैंसर) से ग्रस्त हैं।
इस बीमारी के शुरुआती लक्षण पता नहीं चलते। देखते ही देखते चेहरे का ट्यूमर इतना बढ़ गया कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। टिम की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने ट्यूमर तो निकाल दिया। लेकिन आधा चेहरा खत्म हो गया।
पूरे सालभर तक टिम को इसी शक्ल के साथ जीना पड़ा। हालांकि, इस दौरान इनके चेहरे पर त्वचा को ट्रीटमेंट के जरिये वापस लाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन सब बेकार रहा। तभी डॉक्टर Kongkrit Chaiyasate टिम की जिंदगी में फरिश्ता बनकर आए।
डॉक्टरों ने टिम के हाथ और पैर की त्वचा का इस्तेमाल कर चेहरे की सर्जरी की। हालांकि अब भी टिम पहले जैसे नहीं दिखते लेकिन वह खुश हैं कि उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई है।