फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर बोले- प्रार्थना करता हूं धोनी को अकेला छोड़ दीजिए

Thu, 17 Jan 2019 02:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
sunil Gavaskar says You cannot calculate ms Dhoni value 
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि लगातार रन नहीं बनाने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की टीम में अहमियत का आकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'कृपया इस खिलाड़ी को छोड़ दीजिए।' 


 

sunil Gavaskar says You cannot calculate ms Dhoni value 
ms dhoni

धोनी ने एडीलेड में दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजयी अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने अंतिम ओवर में छक्का भी जड़ा जो उनकी पारियों का ट्रेडमार्क रहा है। उनकी इस पारी ने उन पर से दबाव भी कम किया। 

sunil Gavaskar says You cannot calculate ms Dhoni value 
सुनील गावस्कर - फोटो : getty

गावस्कर ने 'इंडिया टुडे' से कहा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि इस भद्र खिलाड़ी को अकेला छोड़ दिया जाए और वह अच्छा करना जारी रखेगा। वह भी जवान नहीं हो रहा। इसलिए कम उम्र में जो निरंतरता रहती है, वो निश्चित रूप से नहीं होगी और आपको इसे सहना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sunil Gavaskar says You cannot calculate ms Dhoni value 
rohit sharma dhoni

भारतीय क्रिकेट में इस समय दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान का भविष्य सबसे ज्यादा चर्चित विषय है लेकिन गावस्कर को लगता है कि वह बेहतर के हकदार हैं। इस महान बल्लेबाज ने कहा, 'इस थोड़ी सी अनिरंतरता को आपको सहना होगा। लेकिन वह टीम के लिये अब भी काफी अहम हैं। आप उनकी अहमियत का आंकलन नहीं कर सकते।' 

विज्ञापन
sunil Gavaskar says You cannot calculate ms Dhoni value 
rohit and dhoni - फोटो : File

गावस्कर ने कहा, 'वह लगातार गेंदबाजों को बताता रहता है कि वो विशेष गेंद फेंको, बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है। उसे महसूस हो जाता है कि बल्लेबाज क्या सोच रहा है...बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है...क्या वह किसी तरह का शाट लगाने की कोशिश कर रहा है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed