{"_id":"5c53d216bdec224c164ec552","slug":"sunil-gavaskar-says-indian-middle-order-have-not-used-golden-opportunity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के इन बल्लेबाजों से बेहद निराश हुए गावस्कर, बोले- इतना अच्छा मौका गंवा दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के इन बल्लेबाजों से बेहद निराश हुए गावस्कर, बोले- इतना अच्छा मौका गंवा दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंबाती रायुडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वन-डे में टीम इंडिया की हार से ज्यादा चिंतित नहीं है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि ओपनर्स के नहीं चलने के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने हाथ में आया अच्छा खासा मौका गंवा दिया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में शुभमन गिल के पास अपने आप को साबित करने का मौका था। इसके अलावा अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव के पास भी अपनी उपयोगिता साबित करने का शानदार मौका था।
2 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
टीम इंडिया पिछले कुछ वर्षों में अपने शीर्ष तीन बल्लेबाज शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर काफी हद तक निर्भर रहती है। भारत के मिडिल ऑर्डर को लेकर कुछ चिंताएं लगातार बनी हुई है और अब जब विश्व कप पास में है तो जाधव, रायुडू और कार्तिक पर इस जगह को भरने की जिम्मेदारी है। हालांकि, कोई बल्लेबाज चौथे वन-डे में नहीं हिट हुआ और इसका नतीजा यह रहा कि टीम इंडिया केवल 92 रन पर ढेर हो गई, जो वन-डे में उसका सातवां सबसे कम स्कोर है।
3 of 5
kedar jadhav
भारतीय बल्लेबाजों ने गुरुवार को हैमिल्टन में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के सामने सरेंडर किया। इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे। गावस्कर ने कहा, 'केदार जाधव और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों ने बड़ा मौका गंवा दिया। ओपनर्स के आउट होने के बाद आपके पास करीब 40 ओवर बल्लेबाजी करने का समय था। कभी आपके ओपनर्स बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं तो कभी विराट 30-40 ओवर क्रीज पर जमे होते हैं। तब आपको अपने और टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने का क्या मौका मिलता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिनेश कार्तिक
गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'आपको 10-15 ओवर मिलते है तब। अब जब परिस्थिति ऐसी थी कि दोनो ओपनर्स पहले 10 ओवर के भीतर पवेलियन लौट चुके थे, तो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए शानदार मौका था। इन्होंने हाथ में आया सुनहरा मौका गंवा दिया।'
विज्ञापन
5 of 5
अंबाती रायुडू
रायुडू के आउट होने पर गावस्कर काफी निराश हुए। उन्होंने कहा, 'रायुडू को चौथे क्रम की जिम्मेदारी समझना होगी। उन्होंने परिस्थिति को नहीं समझा और इसका नुकसान झेलना पड़ा। उनके पास क्रीज पर जमने के लिए कई ओवर्स का समय था। करीब 40 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका था। आपके दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, ऐसे में रायुडू के पास सीनियर क्रिकेटर की भूमिका निभाने का मौका था और धैर्य बरतते हुए बड़ी पारी खेलनी थी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।