भारत में मारुति वैगनआर को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लोगों को इस कार का कितना इंतजार था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हे कि वैगनआर ने सिर्फ 7 दिनों में 16,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली हैं। नई वैगनआर की देशभर में मारुति सुजुकी के Arena डीलरशिप द्वारा बिक्री की जाएगी। बता दें, ज्यादा बुकिंग मिलने से वैगनआर का वेटिंग पीरियड भी बढ़ गया है।
New Maruti Wagon-R को मात्र 7 दिन में मिली 16,000 रिकॉर्ड बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार वैगन आर में 60:40 स्पिल्ट सीट का ऑप्शन दिया गया है, जिससे इसमें ज्यादा बूट स्पेस मिलता है।नई वैगन आर में पहली बार स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल का फीचर दिया गया है। वहीं इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्ट 7 इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
जिसमें फोन चार्जिंग के साथ रियल टाइम अपडेट भी देख सकते हैं। हालांकि यह फीचर केवल ZXI वैरियंट में ही मिलेगा। इसके अलावा वैगन आर में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ रिमोट कीलेस एंट्री का फीचर भी होगा। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल वार्निंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, फ्यूल इंडीकेटर, डोर वार्निंग का फीचर है।
पहली बार वैगन आर में ड्राइवर साइड एयरबैग का फीचर दिया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद आवश्यक है। एयरबैग फीचर वैगन आर के सभी वैरियंट्स में मिलेगा। साथ ही पैसेंजर साइज एयरबैग के साथ सीट बेल्ट प्रीटेंशनर का फीचर ऑप्शनल होगा। वहीं इसमें एबीएस के साथ ईबीडी ब्रैक्रिंग सिस्टम दिया गया है।
वैगन आर में 3 सिलेंडर के10बी सीरीज का 998 सीसी पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 67 बीएचपी की पॉवर और 3500 आरपीएम पर 90 एनएम का टॉर्क देता है। 1 लीटर इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का ऑप्शन मिलता है।
कार में अन्य फीचर्स के तौर पर
- डुअल टोन इंडीकेटर्स
- फ्रंट केबिन लैंप्स
- ड्राइवर साइड सन वाइजर
- लो फ्यूल वार्निंग
- गियर शिफ्ट इंडीकेटर
- फ्रंट रो में एसेसरीज सॉकेट
- एसी और हीटर
- साइड ऑटो डाउन फंक्शन के साथ फ्रंट पॉवर विंडो
- ड्राइवर एयरबैग
- पैसेंजर एयरबैग (Lxi ऑप्शनल)
- ईबीडी के साथ एबीएस
- स्पीड अलर्ट सिस्टम
- रियर पार्किंग सेंसर
- सेंट्रल लॉकिंग
- चाइल्ड प्रूफ रियर डोर लॉक
- 1 लीटर बोटल होल्डर
- सीट बेल्ट प्रीटेंशनर
वैगनआर की कीमत
| 2019 New WagonR Price | Ex Showroom Price |
| 2019 Wagon R Lxi 1.0L MT | Rs.4.19 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.0L MT | Rs.4.69 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.0L AMT | Rs.5.16 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.2L MT | Rs.4.89 Lakh |
| 2019 Wagon R Vxi 1.2L AMT | Rs.5.36 Lakh |
| 2019 Wagon R Zxi 1.2L MT Rs.5.22 Lakh | |
| 2019 Wagon R Zxi 1.2L AMT | Rs.5.69 Lakh |