फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी पर बरसे गावस्कर, बोले- कोई खुद को इतने लंबे समय तक टीम इंडिया से दूर कैसे रख सकता है

Sun, 12 Jan 2020 07:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Jan 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions MS Dhoni long break from Team India
सुनील गावस्कर-धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से खेल से महेंद्र सिंह धोनी के ब्रेक पर सवाल उठाया है। उन्होंने शनिवार को सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई स्वयं को इतने लंबे समय तक भारत की ओर से खेलने से दूर रख सकता है? पिछले साल 9 जुलाई को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद से धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

Sunil Gavaskar questions MS Dhoni long break from Team India
एमएस धोनी - फोटो : social media

38 साल के धोनी ने इस हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उनके आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है। यह पूछने पर कि क्या धोनी भारत की टी-20 विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं, गावस्कर ने कहा कि फिटनेस ऐसी चीज है जिसके बारे में मैं आपको कुछ नहीं बता सकता। यह सवाल स्वयं धोनी से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने 10 जुलाई से खुद को भारत की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रखा है।

Sunil Gavaskar questions MS Dhoni long break from Team India
धोनी-गावस्कर - फोटो : pti

महान बल्लेबाजों में शुमार गावस्कर ने यहां 26वें लाल बहादुर शास्त्री स्मृति व्याख्यान के बाद कहा कि यह महत्वपूर्ण सवाल है। क्या कोई भारत के लिए खेलने से खुद को इतने समय तक दूर रख सकता है? यह सवाल है और इसी के अंदर जवाब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions MS Dhoni long break from Team India
सुनील गावस्कर

गावस्कर ने साथ ही कहा कि देश के शीर्ष प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नमेंट रणजी ट्रॉफी में जब तक खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी भरकम इजाफा नहीं किया जाता तब तक यह लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग की बराबरी नहीं कर सकती। रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए एक खिलाड़ी को प्रति मैच लगभग ढाई लाख रुपये मिलते हैं, लेकिन कुछ समय पहले तक खिलाड़ियों को काफी कम मैच फीस मिलती थी।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar questions MS Dhoni long break from Team India
सुनील गावस्कर

टेस्ट क्रिकेट को पांच दिन से घटाकर चार दिन का करने के आईसीसी के प्रस्ताव पर गावस्कर ने कहा कि मैं क्या सोचता हूं यह मायने नहीं रखता। मौजूदा खिलाड़ी क्या सोचते हैं यह मायने रखता है। बीसीसीआई के फैसला करने से पहले उनसे सलाह मशविरा होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed