राजस्थान के तेइस साल के गेंदबाज चेतन सकारिया ने पंजाब के खिलाफ अपने पहले ही आईपीएल मैच में तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। चेतन के लिए यह कठिन समय था जिनके छोटे भाई ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। उस समय वह मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे थे।
सकारिया को रॉयल्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। शुरुआत में उनके पास गेंदबाजी के महंगे जूते खरीदने के पैसे नहीं थे। एक मर्तबा नेट पर सौराष्ट्र के सीनियर खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन को बोल्ड कर दिया तो उन्होंने प्रतिभा देखकर प्रोत्साहन दिया और जूते भी दिलाए।
2 of 4
अपने डेब्यू मैच में चेतन सकारिया ने शानदार गेंदबाजी की
- फोटो : पीटीआई
टेंपो चालक के बेटे ने घर भी संभाला
चेतन ने 2018-19 में सौराष्ट्र के लिए खेलना शुरू किया। उनका करियर संघर्ष से भरा रहा है। पिता का टेंपो का काम बंद हो गया तो क्रिकेट की ट्रेनिंग के खर्चे निकालने मुश्किल हो गए। चेतन पर घर चलाने के लिए नौकरी की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में मामा मदद के लिए आगे आए ताकि वह खेल पर ही फोकस कर सके। एक साल चोटिल भी रहे तो घर वालों ने क्रिकेट छोड़कर कुछ और करने को कहा। चेतन ने कुछ वर्ष मामा के साथ स्टेशनरी के काम में हाथ बंटाया।
3 of 4
चेतन सकारिया
- फोटो : Twitter/BCCI
टेनिस बॉल से की शुरुआत
बाएं हाथ का यह गेंदबाज पहले बल्लेबाज बनना चाहता था लेकिन 11वीं कक्षा में इसलिए तेज गेंदबाज बन गया क्योंकि स्कूल में एक गेंदबाज को ज्यादा सम्मान दिया जाता था। टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरुआत की और 16 साल की उम्र से पहले तो उन्होंने विधिवत ट्रेनिंग भी नहीं ली थी। पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नेट बॉलर थे।
4 of 4
चेतन सकारिया
- फोटो : ट्विटर
130 किमी की गति...
लयबद्ध तरीके से स्विंग कराने वाले चेतन 130 किमी की औसत गति से गेंदबाजी करते हैं। अब तक प्रथम श्रेणी में 15 मैच खेल चुके हैं। पिछले साल मार्च में रणजी ट्रॉफी विजेता सौराष्ट्र टीम का हिस्सा रहे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांच मैचों में 12 विकेट लिए थे जिसमें उनकी इकॉनोमी रेट 4.90 की थी। छह साल पहले कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने छह मैचों में 18 विकेट लिए थे।