फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मिथ ने शतक जड़ बनाया कीर्तिमान, सचिन-गावस्कर-स्टीव वॉ सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Fri, 06 Sep 2019 08:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Sep 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
Steve smith takes Fewest innings to complete his 26th test ton, he is behind don bradman
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

एशेज के तीसरे टेस्ट में चोटिल होने के बाद चौथे टेस्ट में वापसी करते हुए स्टीव स्मिथ ने एक और शतक जड़ दिया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर से स्टीव स्मिथ ने टीम को संभाला। 28 रन पर दो विकेट गिरने के बाद पूर्व कप्तान स्मिथ ने लाबुशाने के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली।



स्मिथ ने सीरीज का अपना तीसरा और करियर का 26वां शतक भी पूरा किया। स्मिथ ने अपने शतक के साथ ही कई दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Steve smith takes Fewest innings to complete his 26th test ton, he is behind don bradman
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्मिथ ने अपना 26वां टेस्ट शतक मात्र 121वीं पारी में पूरा किया। इस हिसाब से वे सबसे कम पारियों में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पीछे किया। इन दोनों ही दिग्गजों ने 136 पारियों में 26वां शतक लगाया था।

स्मिथ से आगे सिर्फ सर डॉन ब्रेडमैन हैं जिन्होंने ये उपलब्धि 69वीं पारी में ही हासिल कर ली थी।

Steve smith takes Fewest innings to complete his 26th test ton, he is behind don bradman
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

स्मिथ के अब एशेज सीरीज में 11 शतक हो गए हैं। वे एशेज में सर्वाधिक शतकों के मामले में पूर्व कप्तान स्टीव वॉ से आगे निकल गए हैं। वॉ ने 10 शतक लगाए थे। स्मिथ से आगे अभी सिर्फ डॉन ब्रेडमैन (19) और जैक होब्स (12) ही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve smith takes Fewest innings to complete his 26th test ton, he is behind don bradman
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें कई मौकों पर किसी टेस्ट सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाने की तो इस मामले में स्मिथ अब सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा और मैथ्यू हेडेन से आगे निकल गए हैं। स्मिथ ने चार बार किसी सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाये हैं। स्मिथ से आगे सिर्फ गैरी सोबर्स और डॉन ब्रेडमैन ही हैं। दोनों ही दिग्गजों ने 5 बार ये कारनामा किया है।  

विज्ञापन
Steve smith takes Fewest innings to complete his 26th test ton, he is behind don bradman
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

स्मिथ अब तक इस सीरीज की तीन टेस्ट की चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 450 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान स्मिथ का औसत भी 150 से अधिक का रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed