फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैन के बावजूद भी स्टीव स्मिथ से नहीं छूट रहा 'क्रिकेट मोह', इस टीम के साथ किया करार

Wed, 25 Jul 2018 06:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Steve Smith signs with Barbados Tridents in CPL 2018
स्टीव स्मिथ

बॉल टेंपरिंग विवाद में एक साल का बैन झेल रहे आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ अब अब कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2018 में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के साथ करार किया है। स्मिथ पांच साल में पहली बार टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2013 में एंटीगुआ हॉक्सबिल के साथ खेला था। बता दें कि स्मीथ को बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी व कप्तान शाकिब अल हसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।

Steve Smith signs with Barbados Tridents in CPL 2018
स्टीव स्मिथ

गौरतलब है कि बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद 29 वर्षीय स्मीथ ने हाल ही में खत्म हुई ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में टोरंटो नेशनल्स के साथ खेलते हुए कई महीनों के बाद मैदान में वापसी की है। सीपीएल 2018 में छह टीमें शामिल हैं। ये टूर्नामेंट 8 अगस्त से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेगा।

 

Steve Smith signs with Barbados Tridents in CPL 2018
steve smith - फोटो : File

स्मिथ को अपने साथ जोड़ने को लेकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स के कोच रॉबिन सिंह ने कहा, 'टूर्नामेंट में शाकिब का न खेलना हमारे लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन स्टीव स्मिथ के रूप में हमारे पास विश्व स्तरीय बल्लेबाज है। जो हमारी बल्लेबाजी लाइन-अप में पॉवर लाने में मदद कर सकता है। दुनिया भर में उच्चतम स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले स्मिथ हमारे साथ सफलता के झंडे गाड़ेंगे।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Smith signs with Barbados Tridents in CPL 2018
डेविड वॉर्नर

वहीं, आस्ट्रेलिया के एक और धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर भी इस सीजन में सेंट लूसिया की तरफ से खेलते नजर आएंगे। सेंट लूसिया ने वॉर्नर को डार्सी शॉर्ट के रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है। शॉर्ट चार देशों के टूर्नामेंट के लिए भारत दौरे पर जाने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए टीम का हिस्सा होने की वजह से सीपीएल में भाग नहीं ले पाएंगे।

 

विज्ञापन
Steve Smith signs with Barbados Tridents in CPL 2018
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने 3 क्रिकेटरों को सख्त सजा सुनाई थी। सीए ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक-एक साल तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई के युवा खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन इन दोनों को विदेशी घरेलू लीगों और लोअर-ग्रेड क्रिकेट में खेलने की इजाजत है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed