दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2007 में चार गेंद में चार विकेट लेने वाले श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की नजरें क्रिकेट के इस महासमर में एक और हैट्रिक लगाने पर हैं।
2 of 6
मलिंगा
- फोटो : Social media
मलिंगा ने कहा, ‘मैं एक और हैट्रिक क्यों नहीं ले सकता। मैं कोशिश करूंगा और वह खास होगी।’ मलिंगा को सनत जयसूर्या (323 विकेट) से आगे निकलने के लिए एक और वनडे विकेट की जरूरत है और वह सर्वकालिक शीर्ष 10 की सूची में आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में चुनौतीपूर्ण हालात में गेंदबाजी में उन्हें मजा आता है ।
3 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : Cricket Country
मलिंगा ने कहा, ‘इंग्लैंड में खेलने में मजा इसलिए आता है क्योंकि आपको हर हालात के अनुरूप ढलना होता है। कभी बहुत गर्मी तो कभी बहुत सर्दी और यह गेंदबाज के लिए असली चुनौती होती है।’
4 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के अहम गेंदबाज मलिंगा ने इस बार 14 विकेट लिए। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करके उन्होंने डेथ ओवरों में गेंदबाजी की एक नई मिसाल पेश की।
5 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में फिर कामयाबी मिलना अच्छा रहा। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है लेकिन यहां हालात एकदम अलग है और प्रारूप भी। मुझे पता है कि मैं विकेट ले सकता हूं और इससे मेरा आत्मविश्वास बढता है।’