फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के समर्थन में उतरा श्रीलंका, कहा- पाकिस्तान को घर में आकर हराएंगे

Wed, 11 Sep 2019 01:36 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 11 Sep 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Sports Ministers Hits Pakistan Minister Fawad Hussain For Blaming India Over Tour Boycott
चौधरी फवाद हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा के कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने इसका आरोप भारत पर लगाया था। फवाद के इस बयान के बाद श्रीलंका के खेलमंत्री हरिन फर्नांडो पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए भारत के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।
Sri Lanka Sports Ministers Hits Pakistan Minister Fawad Hussain For Blaming India Over Tour Boycott
फवाद चौधरी - फोटो : Social Media
दरअसल मंगलवार दोपहर फवाद चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि था कि 'कमेंटेटर्स से मुझे बताया कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने पाकिस्तान दौरे से इनकार नहीं किया तो उन्हें IPL से बाहर कर दिया जाएगा। इसी कारण श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान में आकर खेलने से मुकर गए हैं। 


इस पितृ पक्ष गया में कराएं श्राद्ध पूजा, मिलेगी पितृ दोषों से मुक्ति : 13 सितम्बर - 28 सितम्बर 2019 (विज्ञापन) 
Sri Lanka Sports Ministers Hits Pakistan Minister Fawad Hussain For Blaming India Over Tour Boycott
Hanin Fernando - फोटो : social Media

पाकिस्तानी मंत्री को करारा जवाब देते हुए श्रीलंका के खेल मंत्री हरिन फर्नांडो ने ट्वीट करते हुए लिखा-


इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि, भारत की वजह से श्रीलंका के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में खेलने से इंकार किया है। उन्होंने आगे लिखा कि कुछ खिलाड़ियों ने 2009 में हुई घटना की वजह से जाने से इंकार किया है। हम खिलाड़ियों के इस फैसले का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही हम ऐसे खिलाड़ियों की टीम चुनेंगे जो पाकिस्तान जाने को तैयार हो। हमारे पास फुल स्ट्रेंथ टीम है और हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान को पाकिस्तान में ही हराएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lanka Sports Ministers Hits Pakistan Minister Fawad Hussain For Blaming India Over Tour Boycott
श्रीलंका - फोटो : social media
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने 27 सितंबर से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज से  10 खिलाड़ियों ने हटने का फैसला किया है। इनमें निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल और दिनेश चंडीमल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
Sri Lanka Sports Ministers Hits Pakistan Minister Fawad Hussain For Blaming India Over Tour Boycott
श्रीलंका टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ये सभी खिलाड़ी 10 साल पहले पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम की बस पर हुए आतंकवादी हमले से अबतक दहशतजदा है। साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई लंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आतंकियों की गोलीबारी में महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा को हल्की चोटें आईं थीं। साथ ही अजंता मेंडिस, समरवीरा और थरंगा परावितर्ना को बम फटने से निकलने वाले टुकड़ों से चोटें आईं थीं। तब से ही कोई भी देश पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करने से मना करता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed