{"_id":"5927406e4f1c1bc6435372a8","slug":"sri-lanka-doesn-t-mind-underdog-tag-at-champions-trophy-says-angelo-mathews","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी में 'अंडरडॉग' कहलाने में श्रीलंका को कोई आपत्ति नहीं: एंजेलो मैथ्यूज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी में 'अंडरडॉग' कहलाने में श्रीलंका को कोई आपत्ति नहीं: एंजेलो मैथ्यूज
Sat, 27 May 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 27 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के मुताबिक चैंपिंयंस ट्रॉफी में श्रीलंकाई टीम को अंडरडॉग माने जाने में कोई आपत्ति नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी की साल 2002 की संयुक्त विजेता रही श्रीलंका उसके बाद से केवल एक बार सेमीफाइनल दौर तक पहुंचने में सफल हुई है। यह मौका भी साल 2013 में इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में आया था। लेकिन इस बार उसे अपने ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला कर सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी जो उसके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आसान नजर नहीं आ रहा है। लेकिन श्रीलंकाई टीम में किसी भी दिन बड़ा उलटफेर करने का दमखम जरूर है।
चैंपियंस ट्रॉफी में 'अंडरडॉग' कहलाने में श्रीलंका को कोई आपत्ति नहीं: एंजेलो मैथ्यूज
2 of 5
एंजलो मैथ्यूज
- फोटो : getty
एंजेलो ने लंदन में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, सभी टीमें फिलहाल खामोश हैं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीने में हमारी टीम में कुछ कमियां जरूर रहीं, यदि ईमानदारी से कहूं तो किसी ने हमें मौका नहीं दिया लेकिन प्रतियोगिता में अंडरडॉग्स के रूप में शिरकत करने से हम खुश हैं। हमें विश्वास है हमने पिछले कुछ दिनों में श्रीलंका और इंग्लैंड में अच्छी तैयारी की है। गुरुवार को हमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरना है आशा करता हूं कि मैच अच्छा होगा और हमें अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। मैथ्यूज ने आगे कहा, किसी भी दिन सभी टीमें एक जैसी हैं लेकिन उस दिन जो टीम कम गल्तियां करेगी वही जीत हासिल करेगी। वो इंग्लैंड हो सकती है, श्रीलंका हो सकती है या कोई और। हर टीम के पास जीत हासिल करने का मौका है। कोई किसी टीम को कमतर नहीं आंक सकता, मुझे यकीन है कि ये टूर्नामेंट बेहद रोचक होने जा रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में 'अंडरडॉग' कहलाने में श्रीलंका को कोई आपत्ति नहीं: एंजेलो मैथ्यूज
3 of 5
एंजलो मैथ्यूज
- फोटो : getty
29 वर्षीय मैथ्यूज श्रीलंकाई टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं वह साल 2014 में इंग्लैंड को उनके घर में 3-2 से मात देने वाली श्रीलंकाई टीम के सदस्य थे। हालांकि इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की बेहद अलग भूमिका होगी लेकिन मैथ्यूज को इस बात का विश्वास है कि श्रीलंका अपने अनुभवी खिलाड़ियों का उपयोग करके सफलता हासिल करेगी। उन्होंने कहा, हमारी टीम ऐसी है जो अपने बेसिक्स पर खेलती है। हमने साल 2014 में यहां अच्छा खेल दिखाया था हम टीम से एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराने की आशा कर रहे हैं। मैथ्यूज ने कहा, हमारी टीम युवा और गैरअनुभवी है। लेकिन कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में पहले खेल चुके हैं। कोई भी खिलाड़ी मैच का रुख किसी भी वक्त बदव सकता है। हमारे खिलाड़ियों में प्रतिभा है। हम यहां अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में 'अंडरडॉग' कहलाने में श्रीलंका को कोई आपत्ति नहीं: एंजेलो मैथ्यूज
4 of 5
श्रीलंकाई टीम के लिए तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। मलिंगा को साल 2015 के बाद पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। पिछले कुछ समय से केवल टी-20 क्रिकेट खेल रहे मलिंगा पूरी तरह फिट हैं । कप्तान को विश्वास है कि 33 वर्षीय मलिंगा प्रतियोगिता में चमक सकते हैं। मैथ्यूज ने मलिंगा के बारे में कहा, वह पूरी तरह फिट हैं। हम टूर्नामेंट में उनका अच्छी तरह इस्तेमाल करना चाहते। वह भी वनडे में वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जल्दी वापसी करना चाह रहे हैं। हालांकि वह टीम से कुछ दिन पहले ही जुड़े हैं। भले ही उन्होंने 50 ओवर की क्रिकेट लंबे समय से नहीं खेली है लेकिन आईपीएल में उन्होंने बहुत से मैच खेले हैं। वह वनडे में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ-साथ हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। हम सभी जानते हैं कि वो एक मैच विनर हैं। उन्होंने लंबे समय तक खद को साबित किया है। वह अकेले दम पर श्रीलंका को जीत दिलाने की काबीलियत रखते हैं।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में 'अंडरडॉग' कहलाने में श्रीलंका को कोई आपत्ति नहीं: एंजेलो मैथ्यूज
5 of 5
एंजलो मैथ्यूज
- फोटो : getty
श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के साथ अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उसका मुकाबला पाकिस्तान और भारत के साथ होगा। वार्मअप मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथ्यूज ने कहा, वह महज एक अभ्यास मैच था उसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। हमने उस मैच में अपने कई खिलाड़ियों को आराम दिया था। आदर्श स्थिति होती तो हम पहले गेंदबाजी करते लेकिन हम चाहते थे कि हमारे बल्लेबाजों को अभ्यास का पर्याप्त मौका मिले। परिणाम हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखते, हालांकि अगले मैच में हमने उन्हें मात दी। स्कॉटलैंड के खिलाफ हमारा उद्देश्य सिर्फ परिस्थितियों के अनुरूप ढालना था। साथ ही हम चाहते थे कि हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मैदान पर अभ्यास का मौका मिले। अब उन्हें लग रहा है कि उनकी टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुरूप समय रहते ढल गई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।