फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल बाद श्रीलंकाई टीम टेस्ट खेलने पहुंची पाकिस्तान, 2009 के आतंकी हमले में खिलाड़ी बने थे निशाना

Mon, 09 Dec 2019 04:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 09 Dec 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka Cricket Team arrived for first Test in a decade in Pakistan
श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2009 में हुए आतंकवादी हमले के 10 साल बाद पाकिस्तान में पहली टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम इस्लामाबाद पहुंच गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि श्रीलंका टीम का पाकिस्तान की जमीन पर टेस्ट सीरीज खेलेने के लिए आना ऐतिहासिक मौका है और हमें खुशी है कि हम दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर रहे हैं।

Sri Lanka Cricket Team arrived for first Test in a decade in Pakistan
श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों देश के बीच सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से रावलपिंडी में और दूसरा 19 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा। पीसीबी ने एक विडियो ट्वीट किया है जिसमें श्रीलंकाई टीम के सदस्य इस्लामाबाद में सुराक्षाबलों के घेरे के बीच निकल रहे हैं।

Sri Lanka Cricket Team arrived for first Test in a decade in Pakistan
श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान 10 साल के बाद किसी टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है। साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर लाहौर में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसके बाद इस देश में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए सभी रास्ते बंद हो गए थे। इस दौरे के जरिए पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल करने की कोशिश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lanka Cricket Team arrived for first Test in a decade in Pakistan
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : social media

2009 के आतंकवादी हमले में लाहौर में आठ लोग मारे गए थे और कई क्रिकेटर जख्मी हुए थे। उसके बाद से पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल रही है। टेस्ट मैच के लिए पहली बार कोई टीम पिछले 10 साल में पाकिस्तान पहुंची है। अक्तूबर में दोनों टीमों ने तीन टी-20 मैच खेले थे। तब श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था। हालांकि टेस्ट टीम में ये सभी शामिल हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka Cricket Team arrived for first Test in a decade in Pakistan
suranga lakmal

हालांकि टेस्ट सीरीज से पहले ही श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल डेंगू के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) ने उनके स्थान पर आशिता फार्नांडो को टीम में जगह दी है। लकमल बीते कुछ वर्षों से टेस्ट में श्रीलंकाई तेज गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक खेले 59 टेस्ट मैचों में 141 विकेट लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed