फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

41 वर्षीय वसीम जाफर ने हासिल किया खास मुकाम, सबसे ज्यादा रणजी मैच खेलने वाले बने खिलाड़ी

Mon, 09 Dec 2019 04:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Dec 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Veteran Wasim Jaffer becomes first player to play 150 ranji trophy matches highest by anyone
Wasim Jaffer

अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर ने सोमवार को रणजी ट्रॉफी 2019-20 में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। विदर्भ की तरफ से और आंध्र के खिलाफ मैदान में कदम रखते ही उन्होंने अपने नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया।

Veteran Wasim Jaffer becomes first player to play 150 ranji trophy matches highest by anyone
वसीम जाफर

41 वर्षीय जाफर अब 150 रणजी मैचों में शिरकत करने वाले भारत के पहले औरे एकलौते क्रिकेटर बन गए। इस सूची में उनके बाद सबसे ज्यादा रणजी मैच खेलने का रिकॉर्ड देवेंद्र बुंदेला के नाम है, जबकि अमोल मजूमदार 136 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Veteran Wasim Jaffer becomes first player to play 150 ranji trophy matches highest by anyone
वसीम जाफर - फोटो : ट्विटर

1996/97 में रणजी में डेब्यू करने के बाद से जाफर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक उपलब्धि अपने नाम करते गए। तबसे अब तक जाफर ने घरेलू क्रिकेट में 40 शतक जड़े हैं जो एक रिकॉर्ड है। वे साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 11000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। घरेलू क्रिकेट में जाफर अब तक 19147 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran Wasim Jaffer becomes first player to play 150 ranji trophy matches highest by anyone
Wasim Jaffer

वसीम जाफर ने भारत की तरफ से 31 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 34.10 की औसत से 1944 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 11 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। जाफर के नाम पर दो दोहरे शतक भी दर्ज है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed