फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के बॉलिंग कोच ने कहा, वन-डे में करेंगे अपने ट्रंप कार्ड का इस्तेमाल

Sun, 03 Dec 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka bowling coach Rumesh Ratnayake said Angelo Mathews expected to bowl during ODIs
रूमेश रत्नायके - फोटो : bcci

श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंकाई टीम के बॉलिंग कोच रूमेश रत्नायके ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्रीलंकाई टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज वन-डे सीरीज में गेंदबाजी कर सकते हैं।

Sri Lanka bowling coach Rumesh Ratnayake said Angelo Mathews expected to bowl during ODIs
एंजलो मैथ्यूज

गौरतलब है कि चोट के बाद वापसी कर रहे एंजेलो मैथ्यूज अभी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन रत्नायके ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही गेंदबाजी कर पाए। इस दौरान उन्होंने कहा  कहा, 'मैथ्यूज ने कल नेट्स पर छह ओवर गेंदबाजी की। उसकी चोट नाजुक थी लेकिन यदि उन्हें वन-डे सीरीज में मौका मिलता है तो उम्मीद है कि वह जरूरत के मुताबिक गेंदबाजी कर पाएंगे।'

Sri Lanka bowling coach Rumesh Ratnayake said Angelo Mathews expected to bowl during ODIs
रूमेश रत्नायके - फोटो : ESPNcricinfo

संवाददाता से बातचीत के दौरान रत्नायके ने रंगना हेराथ का भी जिक्र किया। पीठ की चोट के कारण उनके बाहर होने पर उन्होंने कहा कि रंगना हेराथ की कमी खल रही है। रत्नायके ने कहा, 'मौजूदा टीम में बाएं हाथ के स्पिनर हेराथ हमारे लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है और हमें निश्चित रूप से उसकी कमी खल रही है। उसके बाहर होने के कारण लक्षण संदकन को मौका मिला जो लगातार अच्छा कर रहे हैं। उसने आखिरी सेशन में जो दो विकेट लिए यदि वो ऐसा दो सेशन पहले करते तो बेहतर होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri Lanka bowling coach Rumesh Ratnayake said Angelo Mathews expected to bowl during ODIs
रंगना हेराथ - फोटो : CricketCountry.com

इस दौरान उन्होंने कहा, 'उसने गुगली तीसरे सेशन के आखिर में आजमाई। हमने चाय के दौरान बात की कि वह आखिर गुगली का उपयोग क्यों नहीं कर रहा। उसने इसके बावजूद भी तीसरे सेशन तक इसका इस्तेमाल नहीं किया।' 

विज्ञापन
Sri Lanka bowling coach Rumesh Ratnayake said Angelo Mathews expected to bowl during ODIs
विराट और विजय - फोटो : File

बता दें कि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया चार विकेट पर 371 रन बनाकर अपना स्थिति मजबूत कर ली है। फिलहाल कप्तान विराट कोहली कप्तान विराट कोहली (156*) और रोहित शर्मा (6) बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed