दक्षिण अफ्रीका में मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) खेला जा रहा है। इस क्रिकेट लीग में खेल भावना का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो इससे पहले शायद ही किसी मैदान पर दिखा होगा। पार्ल रॉक्स और नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के बीच रविवार को खेले गए मुकबले में इसुरु उडाना ने एक आसान सा रनआउट का मौका गंवा दिया, लेकिन इसके लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है। श्रीलंकाई गेंदबाज ने चोटिल बल्लेबाज को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर आउट करने का मौका जानबूझकर गंवाया।
VIDEO: चोटिल बल्लेबाज को रन आउट नहीं कर हीरो बना यह श्रीलंकाई खिलाड़ी, जमकर हो रही है तारीफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
