{"_id":"5a113ee84f1c1bc8678bc635","slug":"sri-lanka-batsman-show-dishonesty-on-taking-drs-in-the-fourth-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" श्रीलंकाई बल्लेबाज पर बेईमानी का आरोप, ड्रेसिंग रूम से इशारा पाकर रिव्यू मांगा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई बल्लेबाज पर बेईमानी का आरोप, ड्रेसिंग रूम से इशारा पाकर रिव्यू मांगा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका हाईलाईट्स
- फोटो : self
श्रीलंकाई बल्लेबाज दिलरुवान परेरा पर डीआरएस को लेकर बेईमानी का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम से इशारा पाकर रिव्यू मांगा। क्रिकेट पंडितों और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर तथा कमेंटेटर साइमन डोल ने नाराजगी जाहिर की है।
टीम इंडिया
- फोटो : india today
कोलकाता टेस्ट में बारिश की बाधा के बीच हालांकि दो दिन का खेल हुआ है। इसमें अब परिणाम आने की उम्मीद कम ही है। इसके बाद भी श्रीलंका की तरफ से डीआरएस लेने में नियमों का उल्लंघन किया गया है। चौथे दिन श्रीलंका की पारी के 57 वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के खिलाड़ियों ने डीआरएस को लेकर गलत हरकत की।
मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
तेज गेंदबाजी मोहम्मद शमी की गेंद पर दिलरुवान परेरा को एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया। परेरा आउट होने के बाद पेवेलियन की ओर जाने भी लगे थे। उनके साथी बल्लेबाज रंगना हेराथ ने भी आउट होने को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन इसके कुछ पल भर बाद परेरा थोड़ी दूर चलने के बाद पलटकर पिच पर वापस आए और रिव्यू की मांग कर लिए। बाद में उन्हें नाट आउट करार दिया गया। श्रीलंका का सातवां विकेट 201 रन पर गिर गया था। कप्तान दिनेश चांदीमल 28 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद परेरा और रंगना हेराथ की जोड़ी मैदान पर खेल रही थी। डीआरएस को लेकर इसी दौरान गलत हरकत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगना हेराथ
- फोटो : file photo
हरकत के वक्त श्रीलंका का स्कोर 208/7 था। डीआरएस में परेरा को नाट आउट दिया गया। हालांकि परेरा ने अपनी पारी में पांच रन और जोड़े तथा 244 के स्कोर में वह 69 वें ओवर में आउट हुए। परेरा को डीआरएस के बाद मिले जीवनदान का फायदा परेरा के बजाय रंगना हेराथ को ज्यादा मिला। उन्होंने 67 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
दिलरूवान परेरा
दिलरुवान परेरा की इस हरकत से सब भौंचक रह गए। परेरा की इस हरकत के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डोल भी खीझ गए। ऐसी ही हरकत बेंगलुरू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने की थी। वह भी डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम की ओर देखने लगे थे। कोलकाता में चौथे दिन रिप्ले से साफ हुआ कि श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में बैठे कुछ खिलाड़ियों ने हाथ उठाकर परेरा से रिव्यू लेने का इशारा किया था। जिसके बाद परेरा ने पलटकर रिव्यू की मांग की।