{"_id":"5a16b0564f1c1b001c8b48af","slug":"sri-lanka-against-india-nagpur-test-match-preview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSL:नागपुर की हरी पिच बल्लेबाजों की लेगी कड़ी परीक्षा, मुरली विजय की होगी वापसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL:नागपुर की हरी पिच बल्लेबाजों की लेगी कड़ी परीक्षा, मुरली विजय की होगी वापसी
डिजिटल टीम अमरउजाला-नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में बारिश और कम रोशनी ने टीम इंडिया के अरमान पर पानी फेर दिया लेकिन नागपुर में सीरीज के दूसरे टेस्ट में विराट कोहली एंड कंपनी जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका के दौरे की तैयारी के मद्देनजर नागपुर में टीम इंडिया को एक बार फिर हरी पिच मिलेगी। घास की हरियाली में तेज गेंदबाज बल्ल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पिच शुरुआत के 2 दिन तेज गेंदबाजों को काफी मददगार होगी। लिहाजा टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
कोलकाता में पहले दिन बारिश के मौसम के बीच श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाज पर करारा हमला बोला था। सुरंगा लकमल ने तो घातक गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजी का हुलिया बिगाड़ कर रख दिया था। लकमल और गमागे नागपुर में भी भारतीय बल्लेबाजों को स्विंग और तेजी का कड़वा स्वाद देना चाहेंगे। टीम इंडिया के दो अहम खिलाड़ी ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम में नहीं हैं। संभवतया उनकी जगह मुरली विजय और इशांत शर्मा की वापसी हो सकती है।
इशांत शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : ESPN
मुरली विजय ने पिछला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल की शुरुआत में खेला हे। इसके बाद से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों को हरी पिच में बेहतर ढंग से खेलकर मुरली विजय अपनी वापसी को यादगार बना सकते हैं। इसी तरह भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत कुमार को मौका मिलेगा। नागपुर में अच्छी गेंदबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए इशांत अपना दावा और पुख्ता कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहाणे
- फोटो : ndtv sports
चेतेश्वर पुजारा के पास इस साल टेस्ट में एक हजार रन पूरे करने का मौका होगा। पुजारा इस साल अब तक 926 रन बना चुके हैं। कोलकाता में दोनों पारियों में निराश करने वाले उप कप्तान अजिंक्य रहाणे नागपुर में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। कप्तान विराट कोहली से हमेशा हर मैच में रनों की उम्मीद होती है। हरी पिच पर श्रीलंका के तेज आक्रमण का सामना करते हुए विराट कोहली एक और शतकीय पारी खेलने के मूड में होंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली और अश्विन
- फोटो : Daily Motion
नागपुर में 2008 के बाद से टीम इंडिया ने 5 टेस्ट खेले हैं जिनमें से उसे तीन में जीत मिली है। एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच ड्रा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका ने यहां भारत को हराया है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में विराट कोहली ने नागपुर की बाउंसी पिच पर एक स्पिनर के साथ उतरने की बात कही है। ऐसे में रविंद्र जडेजा को विश्राम देते हुए एक स्पिनर के रूप में रविचंद्र अश्विन को ही खिलाए जाने की उम्मीद है।