फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेल मंत्री बोले- IPL पर फैसला इस तारीख के बाद, सिर्फ खेल नहीं, लोगों की सुरक्षा का सवाल

Fri, 20 Mar 2020 07:10 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 20 Mar 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister Kiren Rijiju Says Will Take Any Decision On Ipl 2020 After 15 April
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र के आयोजन का लेकर संशय बरकरार है। अब इस पर खेल मंत्रालय की ओर से बयान आया है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि आईपीएल 2020 के आयोजन पर फैसला 15 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस लीग को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। पहले इसका आगाज 29 मार्च से होना था।

Sports Minister Kiren Rijiju Says Will Take Any Decision On Ipl 2020 After 15 April
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

मंत्रालय की ओर से बताया गया कि खतरनाक कोरोना वायरस के कारण मौजूदा स्थिति को देखने के बाद ही 15 अप्रैल के बाद नई एडवाइजरी जारी की जाएगी। रिजिजू ने कहा कि क्रिकेट के मसलों पर फैसला बीसीसीआई को लेना होता है। इस बीमारी का असर सीधे तौर पर देश के नागिरकों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल के बाद सरकार स्थिति के हिसाब से नई एडवाइजरी जारी करेगी। बीसीसीआई क्रिकेट के ममलों को देखती है और यह ओलंपिक स्पोर्ट नहीं है।

Sports Minister Kiren Rijiju Says Will Take Any Decision On Ipl 2020 After 15 April
किरण रिजिजू - फोटो : ANI

रिजिजू ने साथ ही कहा, कि यह सिर्फ एक खेल टूर्नामेंट का सवाल नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है। एक टूर्नामेंट में हजारों लोग आते हैं। इसलिए यह सिर्फ खेल संघ और खिलाड़ियों की बात नहीं, यह हर नागरिक की सुरक्षा की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sports Minister Kiren Rijiju Says Will Take Any Decision On Ipl 2020 After 15 April
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के आयोजन को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक अपने प्लान बी का जिक्र नहीं किया है। वो अब भी आईपीएल के सभी 60 मैचों को आयोजित करने की योजना पर ही काम कर रही है। पिछले दिनों इस लीग की सभी टीम मालिकों और बोर्ड अधिकारियों की बैठक हुई थी, लेकिन सभी ने कहा था लोगों की सुरक्षा पहले है।

विज्ञापन
Sports Minister Kiren Rijiju Says Will Take Any Decision On Ipl 2020 After 15 April
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

खेल मंत्रालय ने 12 मार्च को सूचना जारी करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के कारण सभी घरेलू टूर्नमेंट रद्द किए जाते हैं और अगर टूर्नामेंट का आयोजन जरूरी हो तो इसे बिना दर्शकों के कराया जाए। दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से एक कदम आगे रही थी। उसने दिल्ली में 31 मार्च तक आईपीएल कराने पर ही पाबंदी लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed