फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने मचाया तहलका, भारतीय बल्लेबाज समेत 10 में से 9 विकेट किए अपने नाम

Wed, 18 Sep 2019 06:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Sep 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
South African Pacer Kyle Abbott 9 wickets in an innings against Somerset
काइल एबॉट - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वक्त भारत दौरे पर है। उसे क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में भारत से तीन टी-20 मैच और तीन टेस्ट मैच खेलना है। वहीं दूसरी तरफ टीम के तेज गेंदबाज काइल एबॉट ने इंग्लैंड में अपनी तूफानी गेंदबाजी से सनसनी फैला दी है। 

South African Pacer Kyle Abbott 9 wickets in an innings against Somerset
काइल एबॉट - फोटो : social media

दरअसल एबॉट ने एक पारी में 10 में से 9 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने यह कमाल इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के तहत खेले जा रहे फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच के दौरान किया। काइल ने साउथैंप्टन में खेले जा रहे मुकाबले में हैंपशर के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ 18.4 ओवर 40 रन देकर कुल 9 बल्लेबाजों को आउट किया।
 

South African Pacer Kyle Abbott 9 wickets in an innings against Somerset
काइल एबॉट - फोटो : social media

एबॉट ने अपनी इस उपलब्धि के दौरान भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय को अपना पहला शिकार बनाया। इसके बाद एबॉट ने विकेटकीपर बल्लेबाज स्टीवन डेविस (10) को बोल्ड करते हुए दूसरा विकेट हासिल किया। उनके तीसरे शिकार बने टॉम एबेल (20), एबेल भी बोल्ड आउट हुए। एबॉट के शिकार होने वाले अन्य बल्लेबाजों में जेम्स हिलड्रेथ (2), जॉर्ज बार्टलेट (9), लेविस ग्रेगोरी (0), क्रेग ओवरटन (4), डोमिनिक बेस (37) और जोश डेवी (10) शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
South African Pacer Kyle Abbott 9 wickets in an innings against Somerset
काइल एबॉट - फोटो : social media

एबॉट की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत समरसेट की टीम 48.4 ओवर में 142 रन पर ही ढेर हो गई। वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैंपशर ने अपनी दूसरी पारी में फिलहाल 8 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर हैंपशर के पास 230 रनों की बढ़त हासिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed