फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली ने विराट को पहले बताया भारत की शान, अब सामने रखा ये बड़ा लक्ष्य

Wed, 16 Oct 2019 07:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Oct 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Would like virat kohli to focus on winning big tournaments
विराट-गांगुली

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कोलकाता पहुंचते ही विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। 


 

Sourav Ganguly says Would like virat kohli to focus on winning big tournaments
sourav ganguly and virat kohli

बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन आने वाले समय में बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों में जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस दिशा में कप्तान विराट कोहली गम्भीरता से सोचें।

Sourav Ganguly says Would like virat kohli to focus on winning big tournaments
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

गांगुली ने कोलकाता के  ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'हमें अब बड़े टूर्नामेंट्स जीतने पर ध्यान लगाना होगा। मैं जानता हूं कि ये लोग हर टूर्नामेंट नहीं जीत सकते लेकिन यह भी सच है कि इन लोगों ने कई टूर्नामेंट में नाकामी भी झेली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Would like virat kohli to focus on winning big tournaments
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

47 वर्षीय गांगुली ने कहा कि आज की टीम उनके समय की टीम से काफी बेहतर है क्योंकि समय के साथ टीम मानसिक रूप से ताकतवर हुई है। इस समय प्रतिभा की कोई कमी नहीं। हम विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचे लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच सके। विराट को इस दिशा में गम्भीरता से सोचना होगा। और यह काम बोर्डरूम में नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly says Would like virat kohli to focus on winning big tournaments
धोनी और गांगुली - फोटो : file photo

इसके अलावा उन्होंने धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में जीता था। इंग्लैंड में भारत ने 50 ओवर का चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था। कोहली की कप्तानी में भारत इस साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और हार गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed